Vampires in US: क्या अमेरिका में सच में वैम्पायर हैं? Elon Musk ने पेश किया 300 साल पुराने जिंदा लोगों का डेटा
Vampires in America: दुनिया के सबसे चर्चित बिजनेसमैन, टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें अमेरिकी सोशल सिक्योरिटी डेटाबेस के कुछ बेहद अजीब आंकड़े दिखाए गए। इन आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में लाखों लोग 100 साल से ज्यादा उम्र के हैं, यहां तक कि कुछ की उम्र 300 साल से भी ज्यादा बताई गई है!
मस्क ने इसपर मजाकिया अंदाज में कहा कि शायद 'Twilight' फिल्म की वैम्पायर दुनिया असली है और ये सभी लोग अमर पिशाच हैं, जो सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स ले रहे हैं।

क्या है यह डेटा, जिसे मस्क ने शेयर किया?
मस्क ने X (पहले Twitter) पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि सोशल सिक्योरिटी डेटाबेस के मुताबिक, ये उन लोगों की संख्या है, जिनका 'मृत्यु' का स्टेटस FALSE दिखा रहा है! हो सकता है कि 'Twilight' असली हो और हजारों पिशाच अमेरिकी सोशल सिक्योरिटी का लाभ उठा रहे हों।"
उनके शेयर किए गए डेटा में यह दिखा कि:
- 100 से 109 साल की उम्र के - 734,407 लोग
- 120 से 199 साल की उम्र के - 8.9 मिलियन (89 लाख) लोग
- 200 से 229 साल की उम्र के - करीब 3,000 लोग
- 240-369 साल के - 2 लोग भी मौजूद!
इसका मतलब यह हुआ कि अमेरिकी सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, कुछ लोग 300 साल से ज्यादा उम्र के हैं, लेकिन अभी भी जिंदा दिखाए जा रहे हैं।
क्या यह डेटा असली है? या कोई बड़ी गड़बड़ी?
एलन मस्क का यह पोस्ट सिर्फ मजाक नहीं था, बल्कि इसने अमेरिका की सोशल सिक्योरिटी सिस्टम की बड़ी खामी को उजागर कर दिया।
विशेषज्ञों के अनुसार, यह डेटा कुछ संभावनाओं की ओर इशारा करता है...
- डेटा एंट्री में गलती - हो सकता है कि गलत जानकारी दर्ज की गई हो।
- बड़ी धोखाधड़ी - कोई सिस्टम को हैक करके गलत तरीके से सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स ले रहा हो।
- सरकारी रिकॉर्ड में अपडेट की कमी - कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनका डेटा अपडेट नहीं हुआ।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसपर कमेंट करते हुए कहा कि यह बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का संकेत है और सरकार को इसपर गंभीर जांच करनी चाहिए।
अमेरिकी सरकार की प्रतिक्रिया
मस्क के पोस्ट के बाद, DOGE (अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग) ने जवाब दिया कि वे इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं और जांच करेंगे।
सरकार अब इस बात की पड़ताल कर रही है कि क्या यह महज डेटा एरर है या सच में सोशल सिक्योरिटी सिस्टम को किसी ने धोखे से इस्तेमाल किया है?
एलन मस्क का मजाक, लेकिन बड़ा सवाल!
- एलन मस्क अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक गंभीर मुद्दे को मजाक में उठाया।
- अगर अमेरिकी डेटाबेस में 300 साल पुराने "जीवित" लोग दिख रहे हैं, तो यह सिर्फ एक गलती नहीं बल्कि एक बड़ा घोटाला भी हो सकता है।
- अब देखना यह है कि अमेरिकी सरकार इसपर क्या कदम उठाती है और क्या कोई 'वैम्पायर' सच में सोशल सिक्योरिटी का फायदा उठा रहा है!












Click it and Unblock the Notifications