6 हफ्ते में Coronavirus के नए स्ट्रेन के खिलाफ वैक्सीन, BioNTech का दावा

बर्लिन। Vaccine for Coronavirus New Strain: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के आने से पूरी दुनिया में हड़कंप मचा हुआ है। वायरस के नए स्ट्रेन को फैलने से रोकने के लिए दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रोकी जाने लगी हैं। अब नए स्ट्रेन की दवा को लेकर राहत भरी खबर आई है।

Recommended Video

    BioNTech का दावा, Corona Mutation को खत्म करने वाली Vaccine 6 हफ्ते में बना लेंगे | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Vaccine

    जर्मनी की बायोएनटेक (BioNTech) के को-फाउंडर ने दावा किया है कि वह छह सप्ताह में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ वैक्सीन तैयार कर लेंगे। बायोएनटेक ने अमेरिका की फाइजर (Pfizer) के साथ मिलकर वैक्सीन को तैयार किया है जिसे अमेरिका और ब्रिटेन में लोगों को दिया जा रहा है। साथ ही स्विटजरलैण्ड ने भी इसे मंजूरी दी है।

    कोरोना वायरस को लेकर शोधकर्ताओं का कहना है कि वायरस का नया स्ट्रेन अपने पिछले प्रकार से 40 से 70 फीसदी ज्यादा संक्रामक है। ब्रिटेन में वायरस के इस नए प्रकार से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं अब चर्चा हो रही है कि क्या वर्तमान में बनी कोरोना वायरस की वैक्सीन नए वायरस पर असरदार होगी या नहीं।

    नए स्ट्रेन पर कारगर होने की उम्मीद
    इस पर बायोएनटेक के को-फाउंडर और फिजीशियर उगर साहीन ने बताया कि बहुत अधिक उम्मीद है कि मौजूदा दी जा रही वैक्सीन से तैयार एंटीबॉडी वायरस के नए स्ट्रेन के खिलाफ भी काम करेगी जो ब्रिटेन में पाया गया है। फिर भी अगर जरूरत पड़ी तो अगले 6 सप्ताह में हम नए वायरस के खिलाफ वैक्सीन तैयार कर लेंगे।

    उन्होंने बताया कि अगर किसी वायरस के खिलाफ कोई वैक्सीन तैयार हो जाती है इस बीच अगर वह वायरस म्यूटेशन करता है तो भी हम सीधे उस नए स्ट्रेन के खिलाफ वैक्सीन का निर्माण पर काम कर सकते हैं। इसलिए ये उम्मीद की जानी चाहिए कि नए स्ट्रेन के खिलाफ 6 सप्ताह में वैक्सीन तैयार हो जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+