JD Vance Fourth Child: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर खुशखबरी, सेकेंड लेडी उषा चौथी बार मां बनेंगी
Usha Vance Pregnancy News: अमेरिका की सेकंड लेडी उषा वेंस और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर जल्द ही एक नन्हा मेहमान आने वाला है। उषा वेंस ने साझा किया है कि वे चौथी बार मां बनने वाली हैं, जिससे वेंस परिवार में खुशी का माहौल है। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, जुलाई 2026 के अंत में उनके चौथे बच्चे का जन्म होगा और वह एक बेटा होगा।
भारतीय मूल की उषा और जेडी वेंस पहले से ही तीन बच्चों-इवान, विवेक और मिराबेल के माता-पिता हैं। अपनी व्यस्त राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच भी यह जोड़ा अपने पारिवारिक मूल्यों और बच्चों की परवरिश को प्राथमिकता देता रहा है।

JD Vance Fourth Child: तीन बच्चों के बाद अब चौथे की बारी
उषा वेंस और जेडी वेंस पहले से ही तीन बच्चों के माता-पिता हैं। उनका बड़ा बेटा इवान (8 वर्ष), दूसरा बेटा विवेक (5 वर्ष) और सबसे छोटी बेटी मिराबेल (3 वर्ष) है। अब चौथे बच्चे के आगमन की खबर ने परिवार के उत्साह को दोगुना कर दिया है। बताया गया है कि उषा वेंस और होने वाला बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। 2014 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े के लिए यह एक भावुक और सुखद पल है।
भारत से है गहरा लगाव
भारतीय मूल की उषा वेंस ने हमेशा अपनी जड़ों का सम्मान किया है। उनकी मां, लक्ष्मी चिलुकुरी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में मॉलिक्यूलर बायोलॉजी की प्रोफेसर हैं। उषा के जीवन पर भारतीय संस्कारों का गहरा प्रभाव है, जिसकी झलक उनकी शादी के समय आयोजित 'हिंदू आशीर्वाद समारोह' में भी दिखी थी। अप्रैल 2025 में उपराष्ट्रपति बनने के बाद जेडी वेंस ने सपरिवार भारत का दौरा किया था, जहां उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की और जयपुर व आगरा की सैर की थी।
ये भी पढे़ं: 'पीएम मोदी से बच्चे दौड़कर गले लगे', यूएस सेकंड लेडी Usha Vance ने भारत यात्रा से जुड़े खास पलों को किया साझा
पब्लिक लाइफ से दूर बच्चों की परवरिश
सेकंड लेडी के रूप में बड़ी जिम्मेदारी निभाने के बावजूद उषा वेंस अपने निजी जीवन और बच्चों की प्राइवेसी को लेकर काफी सजग हैं। उन्होंने पहले भी स्पष्ट किया है कि वे अपने बच्चों को सार्वजनिक चकाचौंध से दूर एक सामान्य और स्थिर माहौल में बड़ा करना चाहती हैं। चौथे बच्चे की घोषणा के बाद भी परिवार ने यह साफ कर दिया है कि वे अपने निजी जीवन और बच्चों की परवरिश को ही सबसे ऊपर रखेंगे।
ये भी पढ़ें: PM Modi JD Vance Meeting: पीएम मोदी ने जेडी वेंस को गले लगाया, फिर बच्चों को दिल छू लेने वाला दिया तोहफा












Click it and Unblock the Notifications