'पीएम मोदी से बच्चे दौड़कर गले लगे', यूएस सेकंड लेडी Usha Vance ने भारत यात्रा से जुड़े खास पलों को किया साझा
US India trade deal: अमेरिका की सेकंड लेडी और सीनेटर जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस ने वॉशिंगटन डीसी में आयोजित यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (USISPF) में भारत यात्रा से जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने बातचीत में बताया कि उनको भारत में बहुत प्यार मिला इतना ही नहीं उनेक बच्चे पीएम मोदी के साथ बेहद खुश भी थे।
उन्होंने भारत यात्रा की यादें ताजा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात और अपने बच्चों की भारतीय सांस्कृतिक प्रतिक्रिया के बारे में खुल कर बात किया।

आमों की टोकरी ने बच्चों को किया प्रभावित: Usha Vance
उषा वेंस ने मंच से मुस्कुराते हुए बताया कि उनके बेटे ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलकर इतना अपनापन महसूस किया कि वहीं रहने की इच्छा जता दी। उन्होंने कह, "जब हम पीएम हाउस पर थे, तब मेरे बेटे ने वहां की सारी चीजों को देखकर गहरी उत्सुकता दिखाई। सबसे ज़्यादा वो आमों की टोकरी से प्रभावित हुआ, जो उसके लिए वहां रखी गई थी। उसने प्रधानमंत्री से कहा कि शायद वह यहीं रह सकता है!"
यह बात बताते हुए उषा भावुक हो गईं और कहा कि यह अनुभव उनके बच्चों के दिलों में बस गया है। "मेरे बच्चे आज भी उस दिन की बातें करते हैं। वे दुनिया के कई देशों में जा चुके हैं, लेकिन भारत का वह पल उनके लिए कुछ खास था।"
पीएम मोदी को'दादाजी' कह बच्चों ने लगाया गले: उषा वेंस
उषा वेंस ने बताया कि जब उनका परिवार अप्रैल में भारत यात्रा पर था और पीएम मोदी से मिलने गया, तब उनके बच्चों ने तुरंत मोदी जी को अपना मान लिया। "वे पेरिस से सीधे आए थे, थके हुए थे, लेकिन जैसे ही उन्होंने एक सफेद दाढ़ी और सफेद बालों वाले भारतीय व्यक्ति को देखा, वे उन्हें तुरंत 'दादाजी' की कैटेगरी में रखकर उनसे जुड़ गए।"
बच्चों ने पीएम मोदी को गले भी लगाया और उनके साथ समय बिताकर बेहद खुशी जताई। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने उनके पांच साल के बेटे को जन्मदिन का तोहफा भी दिया, जिसे पाकर वह बेहद खुश था।
कठपुतली शो और भारतीय संस्कृति से गहरा जुड़ाव
सेकेंड लेडी उषा वेंस ने कहा कि भारत यात्रा उनके लिए बेहद खास रहा था क्योंकि यहां कि सांस्कृतिक विविधता ने उनके बच्चों को कितना प्रभावित किया। एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने और उनके परिवार ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक कठपुतली नाटकों का आनंद लियाष
इतना ही नहीं अमेरिका की उषा वेंस ने कहा कि मेरे बच्चों ने पहली बार रामायण के पात्रों को कठपुतली के रूप में देखा, जानवरों की हास्य प्रस्तुतियों को सराहा और पूरे भारत की सांस्कृतिक झलक को महसूस किया। उन्होंने गर्व से बताया कि उनका परिवार आंध्र प्रदेश से ताल्लुक रखता है, और इस शो में उस क्षेत्र की झलक देखकर उन्हें भावनात्मक जुड़ाव महसूस हुआ।
"यह सिर्फ औपचारिक दौरा नहीं था, एक भावनात्मक यात्रा थी"
सेकंड लेडी ने कहा कि यह दौरा महज़ औपचारिकता नहीं थी, बल्कि भारत से उनके और उनके बच्चों के गहरे सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करने का माध्यम था। "भारत में बिताया समय, पीएम मोदी की सादगी और बच्चों के साथ उनका स्नेह, यह सब कुछ मेरे परिवार के लिए एक स्थायी स्मृति बन गया है।"
उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति, सीनेटर जेडी वांस और प्रधानमंत्री मोदी के बीच सकारात्मक बातचीत हुई, जो दोनों देशों के व्यक्तिगत और राजनयिक संबंधों को नई ऊंचाई देने का संकेत है।
भारत-अमेरिका संबंधों की गर्माहट की मिसाल
उषा वेंस द्वारा मंच पर साझा की गई यह व्यक्तिगत अनुभव भारत और अमेरिका के बीच मजबूत होते संबंधों की एक मानवीय और भावनात्मक झलक प्रस्तुत करता है। प्रधानमंत्री मोदी की आतिथ्य सत्कार परंपरा और बच्चों के प्रति उनका स्नेह इस बात का प्रतीक है कि दोनों देशों के रिश्ते अब सिर्फ राजनीतिक या रणनीतिक नहीं, बल्कि गहरे सांस्कृतिक और पारिवारिक भी बनते जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications