Arun Yogiraj: अरूण योगीराज को US ने नहीं दिया वीजा, भगवान राम की मूर्ति बनाने वाले कलाकार से क्यों गुस्सा?

Arun Yogiraj: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में राम लला की मूर्ति बनाने वाले प्रसिद्ध कलाकार और मूर्तिकार अरुण योगीराज को अमेरिका ने वीजा देने से मना कर दिया है। उनके पारिवारिक सूत्रों ने अरूण योगीराज को वीजा देने से इनकार की पुष्टि की है।

योगीराज 30 अगस्त से 1 सितंबर तक वर्जीनिया के ग्रेटर रिचमंड कन्वेंशन सेंटर में होने वाले 12वें AKKA विश्व कन्नड़ सम्मेलन (WKC 2024) में भाग लेने वाले थे। लेकिन, अमेरिका ने उन्हें वीजा नहीं दिया। पारिवारिक सूत्रों ने वीजा देने से इनकार किए जाने पर निराशा जताई है।

Arun Yogiraj

परिवार ने कहा है, यह उनकी (अरूण योगीराज) अंतरराष्ट्रीय मान्यता और हाल ही में वैश्विक प्रदर्शन के बावजूद हुआ है। अरूण योगीराज ने उल्लेख किया है, कि उनकी पत्नी विजेता पहले भी अमेरिका की यात्रा कर चुकी हैं, और उन्हें वीजा देने से इनकार करना विशेष रूप से अप्रत्याशित है, क्योंकि सभी व्यवस्थाएं पूरी हो चुकी थीं। उनका एकमात्र इरादा कार्यक्रम में शामिल होना और तुरंत वापस लौटना था।

अरुण योगीराज इस यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, क्योंकि यह अयोध्या प्रोजेक्ट को पूरा करने के बाद उनका पहला ब्रेक होता।भारत ने खुलकर अमेरिका पर की सख्त टिप्पणी, एस. जयशंकर के US Election पर बयान से क्यों लगेगी मिर्ची?

रिपब्लिक कन्नड़ की रिपोर्ट के मुताबिक, योगीराज ने पुष्टि की, कि उनका वीजा अमेरिका ने खारिज कर दिया है। राम लला मूर्तिकार ने आर कन्नड़ से कहा, कि "मुझे नहीं पता कि वीजा क्यों खारिज किया गया, लेकिन हमने वीजा से जुड़े सभी दस्तावेज जमा कर दिए थे।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+