काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिका का नियंत्रण खत्म, एयरक्राफ्ट के लिए जारी किए ये निर्देश
काबुल, 09 सितंबर। अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना वापस बुलाए जाने के बाद अब यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने काबुल स्थित हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनियंत्रित घोषित कर दिया है। इस बाबत एयरमैन को जारी नोटिस में कहा गया है कि अब काबुल एयरपोर्ट हमारा नियंत्रण नहीं है है, ऐसे में जबतक पहले से अनुमति ना दी जाए यूएस सिविल एयरक्राफ्ट यहां से उड़ान नहीं भरेंगे। अफगानिस्तान के फ्लाइट इंफॉर्मेशन रीजन अब क्लास जी एयरस्पेस की श्रेणी में आ गया है यानि कि अब यह अनियंत्रित है, इसपर अमेरिका का कोई नियंत्रण नहीं है। जो भी विमान काबुल एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे या यहां लैंड करेंगे उन्हें 24 घंटे पहले इसकी अनुमति लेनी होगी।

एफएए की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि अब काबुल एयरपोर्ट पर किसी भी तरह का एयर ट्रैफिक कंट्रोल या एयरपोर्ट सेवा उपलब्ध है। जो भी विमान काबुल से उड़ान भरे, या काबुल लैंड करें या काबुल से गुजरें उन्हें काफी सतर्क रहने की जरूरत है। अफगानिस्तान को तय मानकों का पालन करना चाहिए। बता दें कि काबुल एयरपोर्ट पर अमेरिका ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल की जिम्मेदारी अपने हाथ में ले रखी थी, इस दौरान हजारो लोगों को दूसरे देश भेजने में मदद की गई थी। लेकिन अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना ने वापस लौटने के बाद यहां पर अपना पूरा नियंत्रण खत्म कर दिया है।
गौर करने वाली बात है कि तालिबान ने अफगानिस्तान पर अपना नियंत्रण हासिल कर लिया है। 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में प्रवेश कर लिया था। अमेरिका ने 30 अगस्त तक अपनी पूरी सेना को अफगानिस्तान से बाहर निकालने का मिशन पूरा कर लिया था। इस दौरान काबुल एयरपोर्ट पर कई बम धमाके हुए, अफरा-तफरी मची, जिसमे कई लोगों की जान चली गई।












Click it and Unblock the Notifications