धार्मिक कट्टरता के विरोधी अमेरिकी ब्लॉगर की बंग्लादेश में निर्मम हत्या
नयी दिल्ली। बंग्लादेश में एक बार फिर से अभिव्यक्ति की आजादी पर घार्मिक कट्टरपंथियों ने हमला कर उसके आवाज को दबाने की कोशिश की है। इस बार ये कट्टरपंथी अपने इस मंसूबे में कामयाब भी हो गए हैं। अज्ञात हमलावरों ने एक जाने-माने अमेरिकी ब्लॉगर अवजीत रॉय की निर्मम हत्या कर दी है।

बंग्लादेश में अवजीत रॉय और उनकी पत्नी पर धार्मिक कट्टरपंथियों ने हमला कर उनकी गला रेतकर हत्या कर दी और उनकी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। धार्मिक कट्टरपंथ के खिलाफ लिखने को लेकर कुछ दिन पहले उन्हें धमकियां मिली थीं। 44 साल के अभिजीत रॉय 'मुक्तो मोन' यानी आज़ाद ज़ेहन के नाम से ब्लॉग साइट चलाते थे जिसमें वे आ धार्मिक कट्टरपंथियों की आलोचना करते थे।

16 फरवरी को वो बंग्लादेश में एक पुस्तक मेले में शमिल होने आएं थे, जहां उनकी तीन पुस्तकें इसी साल प्रकाशित हुई। पुस्तक मेले में शामिल होने के बाद उन्हें 4 मार्च को वापस लौटना था, लेकिन इससे पहले ही हमलावरों ने उन्हें अपना निशाना बना लिया। अवजीत बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक थे। उनकी पत्नी रफीदा अहमद बोन्ना हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई।
बंग्लादेशी ढ़ाका ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक अवजीत रॉय को अपनी प्रगतिशील पुस्तक और ब्लॉग पोस्ट के लिए चरमपंथियों से धमकी लगातार मिली थी। इस हमले के बाद बंग्लादेश में प्रदर्शन शुरु हो गए है। वहीं पुलिस अभी भी अपराधियों की पहचान नहीं कर पाई है।












Click it and Unblock the Notifications