अमेरिका में होटल के 21वीं फ्लोर पर सिरफिरे ने महिला को बनाया बंधक, खिड़की से फेंका TV और दूसरे सामान
Woman hostage in Las Vegas hotel: अमेरिका के लास वेगास में एक होटल में एक सिरफिरे ने 21वीं फ्लोर पर एक महिला को बंधक बना लिया और करीब एक घंटे के संघर्ष के बाद महिला को सुरक्षित बाहर निकाला गया, वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला लास वेगास के स्ट्रिप पर कैसर पैलेस रिसॉर्ट का है, जहां एक कमरे में एक घंटे तक चले गतिरोध के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया और बंधक बनाई गई एक महिला को बिना किसी नुकसान के रिहा करा लिया गया है।

होटल में महिला थी बंधक
पुलिस के मुताबिक, किसी के घायल होने की खबर नहीं है, हालांकि पुलिस ने तुरंत यह नहीं बताया, कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति प्रतिष्ठित लास वेगास बुलेवार्ड प्रॉपर्टी के ऊंचे टावर में हथियारों से लैस था या नहीं। हालांकि, आरोपी होटल की 21वीं मंजिल की खिड़की से फर्नीचर, कुशन और अन्य वस्तुएं फेंक रहा था, जिससे अफरातफरी मच गई थी और लोगों को डर सता रहा था, कहीं वो सिरफिर महिला को खिड़की से धक्का ना दे दे।
अधिकारी एडन ओकैम्पोगोमेज़ ने कहा कि महिला घायल नहीं है। उन्होंने कहा, कि "संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। महिला वर्तमान में अधिकारियों के साथ है, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।"
लास वेगास के पुलिस कप्तान स्टीफन कॉनेल ने कहा, कि गतिरोध सुबह करीब 9:15 बजे शुरू हुआ जब होटल सिक्योरिटी से एक रिपोर्ट मिली थी, कि एक पुरुष और महिला बहस कर रहे थे और उस व्यक्ति ने महिला को "बलपूर्वक" एक कमरे में खींच लिया है।
पुलिस SWAT अधिकारियों ने कमरे के बाहर गलियारे को सुरक्षित कर लिया, हालांकि कॉनेल ने कहा कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि वह व्यक्ति हथियारबंद था या नहीं।
कॉनेल ने गतिरोध के दौरान संवाददाताओं से कहा कि जिस महिला को बंधक बनाया गया था, उसके बारे में "सुना गया है" और माना जा रहा है कि वह "अभी भी ठीक है।"
हालांकि, कमरे के बाहर, होटल के मेहमानों ने कांच टूटने की आवाज़ सुनी और होटल के कमरे से सामानों को गिरते हुए देखा। ये होटल लास वेगास के प्रतिष्ठित होटल और ऐतिहासिक केंद्रबिंदु है। होटल में लगभग 4,000 कमरे हैं।
होटल के मेहमानों ने बताया, कि शुरूआत में उन्हें लगा, कि होटल पर शायद हमला हुआ है और जब कमरे की खिड़कियां टूटनी शुरू हुई, तो ये काफी डरावना हो चुका था और लग रहा था, कि कहीं महिला को नुकसान ना हो जाए।
होटल में ठहरे मेहमान स्नाइडर और ब्लैकवेल, दोनों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया, कि उन्हें लगा कि कोई शूटर या किसी तरह का अन्य हमला हो सकता है। कर्मचारियों ने मेहमानों से पूल क्षेत्र खाली करने के लिए चिल्लाया।
स्नाइडर ने कहा कि कुछ लोग सीढ़ियों के पास छिप गए, जबकि सामान खिड़की से बाहर गिर रहा था एक कॉफी मेकर, एक हेयर ड्रायर, एक डेस्क ब्यूरो को उन्होंने होटल के कमरे से गिरते हुए देखा। हालांकि, अभी तक पता नहीं चल पाया है, कि आरोपी ने महिला को बंधक क्यों बनाया था और उसकी महिला से क्या दुश्मनी थी।












Click it and Unblock the Notifications