कड़ाके की ठंड और 3,000 लोगों ने उतार दी अपनी पैंट

न्‍यूयॉर्क। सुनने और सोचने में आपको अजीब लगेगा क्‍योंकि अगर आपसे कोई यह कहे कि आपको एक दिन बिना पैंट के ऑफिस जाना है तो आप हैरान रह जाएंगे। लेकिन न्‍यूयॉर्क, लंदन और रूस के साथ दुनिया के कुछ और शहरों में जो नजारा सोमवार को देखने को मिला, वह बिल्‍कुल ही अलग था।

No-Pants-Subway-Ride

अमेरिका, ब्रिटेन और रूस तीनों ही देश इस समय भयंकर सर्दी का सामना कर रहे हैं। तापमान -50 तक है कहीं-कहीं तो लेकिन इसके बाद भी लोगों ने नो पैंट्स डे सबवे राइड का भरपूर मजा लिया।

कभी सिर्फ सात लोग आज 60 देश

लंदन से लेकर न्‍यूयॉर्क तक सबवे में बस एक ही नजारा आम था और लोगों ने एक दिन के लिए अपनी ट्राउजर को पहनने से इंकार कर दिया था। कोर्ट और जैकेट के साथ लोग सिर्फ अंडरवियर में ही नजर आ रहे थे। क्‍या लड़के और क्‍या लड़कियां, सब इस एक दिन में एक जैसे ही नजर आ रहे थे।

नो पैंट्स डे सबवे राइड की शुरुआत अमेरिका के न्‍यूयॉर्क शहर से हुई थी। उस समय सिर्फ सात लोगों ही इस मुहिम का हिस्‍सा थे और आज करीब 60 देशों, जिसमें भारत भी शामिल है, इस खास दिन का हिस्‍सा बन चुके हैं।

इस दिन की शुरुआत न्‍यूयॉर्क के एक कॉमेडी ग्रुप इंप्रूव एवरीवेयर की ओर से सिर्फ एक मजाक के तौर पर वर्ष 2002 में हुई थी। उस समय जो लोग सबवे से गुजरते लोग उन्‍हें देखकर हंसी उड़ाते थे। आज यह सबसे लोकप्रिय दिन का हिस्‍सा बन गया है।

बीजिंग हो या ब्रूसेल्‍स, पैंट कहीं भी नहीं

ब्रूसेल्‍स से लेकर बीजिंग और सिडनी से लेकर बर्लिन तक ट्रेनों और ट्रामों में कई भी पैंट में नजर नहीं आ रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 3,000 लोग इस खास दिन का हिस्‍सा बने हैं और उन्‍होंने सिर्फ अंडरग्राउंड को ही प्राथमिकता दी। इस दिन का मकसद एक दिन मूर्खता के साथ मनाना है। इंप्रूव एवेरीव्‍हेयर ने इस मुहिम को 'सेलिब्रेट दी सिलीनेस,' नाम दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+