अमेरिका के शीर्ष विशेषज्ञ का दावा, कोरोना के इलाज में यह दवा सबसे कारगर, मिले पुख्ता सबूत

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका के वैज्ञानिकों ने बुधवार को दावा किया है कि कोरोना वायरस के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर का इस्तेमाल मरीजों पर किया गया गया है, उसके काफी अच्छे परिणाम देखने को मिले हैं। वैज्ञानिकों का दावा है कि हमारे पार कोरोना वायरस के इलाज में सफल इलाज के पुख्ता सबूत है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सामान्य दवा जो दी जा रही है उसकी तुलना में इस दवा से मरीज 30 फीसदी तेज रफ्तार से सही हुआ है। अमेरिका के एपिडमोलोजिस्ट एंथोनी फौसी ने बताया कि आंकड़े दर्शाते हैं कि रेमडेसिवीर दवा से फायदा मिलने के पुख्ता सबूत हैं, इससे मरीज के सही होने की रफ्तार काफी बढ़ी है। फौसी ने इस दवा की तुलना 1980 में HIV के इलाज के लिए तैयार की गई दवा से की।

पहले टेस्ट हुआ था फेल

पहले टेस्ट हुआ था फेल

इससे पहले कोरोना वायरस के इलाज में रेमडेसिवीर ड्रग ट्रायल फेल हो गया था। विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से गलती अमेरिकी फर्म गिलिएड साइंस के इस टेस्टिंग के ड्राफ्ट को ऑनलाइन साझा गया था, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस ड्राफ्ट से यह स्पष्ट हुआ है कि यह टेस्ट फेल हो गया है। चीन में जिन मरीजों पर यह ट्रायल किया गया, उनपर यह सफल नहीं हुआ, मरीजों की हालत में ना तो सुधार हुआ और ना ही उनके रक्तप्रवाह में रोगजनक की उपस्थित को कम करने में सफल हुआ।

अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

अमेरिका में लगातार बढ़ रहा है मौत का आंकड़ा

बता दें कि अमेरिका में लगातार कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या में बड़ा इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका में 2502 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई है। इससे पहले बुधवार को यहां 2200 लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही अमेरिका में मरने वालों की संख्या 60867 लोगों को पार कर गई है। अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बात करें तो यह संख्या 10 लाख को पार कर गई है।

रिकॉर्ड लोगों की मौत

रिकॉर्ड लोगों की मौत

अमेरिका में महज तीन महीने में कोरोना वायरस से 60 हजार लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा वियतनाम युद्ध में मारे गए जवानों की संख्या को भी पार कर गया है। बता दें कि 10 साल तक चले वियतनाम युद्ध में 58200 लोगों की मौत हुई थी। जबकि महज 82 दिन के भीतर ही अमेरिका में कोरोना से 60867 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत 6 फरवरी को हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+