अमेरिकी सीनेट ने सऊदी के राजकुमार को माना जमाल खाशोगी की हत्‍या का जिम्‍मेदार, डोनाल्‍ड ट्रंप को झटका

वॉशिंगटन। अमेरिकी सीनेट ने राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप को झटका देते हुए सऊदी अरब के राजकुमार मोहम्‍मद बिन सलमान को जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या के लिए जिम्‍मेदार माना है। इसके साथ ही सीनेटर्स ने सऊदी अरब की अगुवाई वाले गठबंध ने अमेरिका का सपोर्ट करने के पक्ष में मतदान किया। यमन में जारी युद्ध में अमेरिकी सेनाएं इस गठबंधन की मदद कर रही है। इसे खत्‍म करने के लिए एतिहासिक तौर पर 56 वोट पक्ष में पड़े जबकि 41 वोट इसके खिलाफ पड़े। इस युद्ध में अब तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है और यूनाइटेड नेशंस ने इसे अब तक का सबसे बड़ा मानवीय संकट करार दिया है। यमन में कई लोग भुखमरी की वजह से मरने को मजबूर हैं।

us-senate-jamal-khashoggi

गुरुवार को पास हुआ अहम प्रस्‍ताव

सीनेट में हुई वोटिंग कई मायनों में अहम है। इस वोटिंग के बाद हाउस ऑफ रिप्रजेनटेटिव्‍स में एक कानून गुरुवार को पास किया गया है। ऐसे किसी भी प्रस्‍ताव को अभी तक रिपलिब्‍कन नेताओं ने ब्‍लॉक कर रखा था क्‍योंकि उनका मानना था कि ऐसा प्रस्‍ताव सऊदी अरब को भड़का सकता है। विदेश मामलों की कमेटी के अध्‍यक्ष बॉब कार्कर के नेतृत्‍व में इस प्रस्‍ताव को पास किया गया है। यह प्रस्ताव गैर बाध्यकारी है, लेकिन यह सीनेट में प्रिंस के बारे में रिकॉर्ड पर रखता है, जो अमेरिका और सऊदी अरब के संबंधों को लेकर निराश है। सीनेट में मतदान के बाद कॉर्कर ने कहा कि अमेरिकी सीनेट ने सर्वसम्मति से कहा है कि प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान जमाल खगोशी की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, जो एक कड़ा बयान है। मैं समझता हूं कि यह उन मूल्यों से बात करता है जिन्हें हम सबसे ऊपर रखते हैं। मुझे खुशी है कि सीनेट इस मुद्दे पर सर्वसम्मति से आवाज उठा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+