अमेरिका ने माना अभी तक जिंदा है आईएसआईएस चीफ बगदादी

पेंटागन ने माना कई कोशिशों के बाद भी अभी तक इराक में आईएसआईएस चीफ अबु बकर अल बगदादी को खत्‍म करने में नहीं मिली है सफलता। पिछले माह बगदादी ने जारी किया था अपने समर्थकों के लिए एक ऑडियो मैसेज।

वाशिंगटन। खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएस का चीफ अबु बकर अल बगदादी अभी तक जिंदा है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की ओर से भी इसकी पुष्टि कर दी गई है। कई बार बगदादी के घायल होने की खबरें आई हैं और हर बार बगदादी ने अपना एक ऑडियो मैसेज जारी कर इन खबरों को गलत साबित कर दिया है।

abu-bakr-al-baghdadi-अबु-बकर-अल-बगदादी-मौत.jpg

हर बार आती बगदादी की मौत की खबर

जहां एक ओर आईएसआईएस दुनियाभर में आतंकी वारदातों को अंजाम देने में लगा हुआ है तो वहीं बगदादी ने खुद को खलीफा घोषित करने के बाद भी एक लो-प्रोफाइल कायम रखी है। नवंबर माह में खबरें आई थीं कि इराक के मोसुल शहर में अमेरिकी फौजों के दाखिल होने के बाद बगदादी बुरी तरह से जख्‍मी हो गया है। कुछ खबरें तो यहां तक थी कि उसकी मौत हो गई है। लेकिन दिसंबर में उसने अपना एक ऑडियो मैसेज जारी कर दिया और अपनी मौत की खबर को गलत साबित कर दिया। इस मैसेज में बगदादी ने अपने समर्थकों से मोसुल की रक्षा करने की बात कही थी। अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बगदादी, मोसुल में है या नहीं। मोसुल में ही बगदादी ने वर्ष 2014 में खुद को खलीफा घोषित किया था। आईएसआईए ने इराक के शहर मोसुल के अलावा ईस्‍टर्न सीरिया पर भी कब्‍जा कर रखा है।

अमेरिका को भी नहीं पता कहा है बगदादी

पेंटागन के स्‍पोक्‍सपर्सन पीटर कुक ने सीएनएन, 'हमें लगता है कि बगदादी जिंदा है और आईएसआईएल का नेतृत्‍व कर रहा है और अमेरिका उसका पता लगाने के लिए सारे कदम उठा रहा है।' कुक के मुताबिक अगर अमेरिका को मौका मिला तो निश्चित तौर पर उसका फायदा उठाएगा और उसका खात्‍मा करेगा। कुक के मुताबिक अमेरिका इस पर सबसे ज्‍यादा समय इस पर ही खर्च कर रहा है। दिसंबर में ही अमेरिका ने बगदादी के सिर पर इनाम की राशि को 25 मिलियन डॉलर किया है। कुक का मानना है कि बगदादी अब अकेला पड़ गया है क्‍योंकि अमेरिकी फौजों के हमले में आईएसआईएस के कई नेताओं की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+