किम जोंग उन ने अपने भाई को मारने के लिए रासायनिक हथियार VX एजेंट का किया था इस्तेमाल

वॉशिंगटन। अमेरिका ने खुलासा किया है किम जोंग उन ने अपने भाई किम जोंग नाम की हत्या करवाने के लिए जिस खतरनाक रासायनिक हथियार का प्रयोग किया था, वो नॉर्थ कोरिया ने ही उपलब्ध करवाया था। अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि किम जोंग नाम पर अटैक करने के लिए खतरनाक 'वीएक्स नर्व एजेंट' का इस्तेमाल किया गया था। पिछले साल फरवरी में कुआलालंपुर हवाई अड्डे पर दो महिलाओं ने किम जोंग नाम पर केमिकल लिक्विड फेंक दिया था, जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।

अमेरिका ने की निंदा

अमेरिका ने की निंदा

अमेरिका ने किम जोंग नाम पर बहुत ही खतरनाक वीएक्स एजेंट केमिकल लिक्विड फेंकने के लिए नॉर्थ कोरिया पर आरोप लगाया है। स्टेट डिपार्टमेंट प्रवक्ता हीदर नॉर्ट ने कहा, 'कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर किम जोंग नाम की हत्या करवाने के लिए नॉर्थ कोरियाई सरकार ने केमिकल एजेंट वीएक्स का इस्तेमाल किया था।' नॉर्ट ने कहा कि कोरिया की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगाये गए ये नए प्रतिबंध मौजूदा प्रतिबंधों के अतिरिक्त हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका रासायनिक युद्ध हथियारों के इस्तेमाल की दृढ़ता से निंदा करता है।

किम जोंग उन को था तख्तापलट का शक

किम जोंग उन को था तख्तापलट का शक

हालांकि, अमेरिका ने यह नहीं बताया कि नॉर्थ कोरिया के खिलाफ यह सबूत कब और कैसे मिले। पिछले साल जापान की निकी एशियन रिव्यू मैगजीन ने दावा किया था किम जोंग उन को अपने सौतेले भाई किम जोंग नाम पर नॉर्थ कोरिया में तख्तापलट करवाने का शक था। किम को भय था कि इससे पहले जोंग चीन के बहकावे में आए, उसने उसी साल फरवरी में ही मलेशिया एयरपोर्ट के बाहर रासायनिक हथियार से हमला करवाकर किम जोंग नाम की क्रूरता से हत्या करवा दी। जापानी मैगजीन के अनुसार, प्योंगयांग ने अपने परमाणु हथियार हासिल करने के प्रयासों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ बीजिंग के प्रभाव को भी कम करना चाह रहा था।

कोरियाई प्रायद्वीप में सुधर रहे हैं हालात

कोरियाई प्रायद्वीप में सुधर रहे हैं हालात

हालांकि, पिछले साल कोरियाई प्रायद्वीप में चले न्यूक्लियर वॉर तनाव के बाद अब नॉर्थ कोरिया से अमेरिका और साउथ कोरिया के साथ रिश्तों में जमी बर्फ पिघलती दिख रही है। साउथ कोरियाई प्रतिनिधियों से मुलाकात करने के बाद, अब खबर है कि किम जोंग उन अमेरिका से भी बातचीत करने को तैयार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+