साउथ चाइना सी पर चीन ने दागीं मिसाइलें, अमेरिका ने कहा, लगातार बढ़ रहा है खतरा
वॉशिंगटन। बुधवार को चीन की तरफ से साउथ चाइना सी में अमेरिका को वॉर्निंग देने के तौर पर दो खतरनाक मिसाइल लॉन्च की गई थीं। अब अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की तरफ से इस पर आधिकारिक बयान दिया गया है। पेंटागन ने कहा है कि चीन ने जिस तरह से मिसाइल का प्रयोग किया है और विवादित क्षेत्र में जिस तरह से मिलिट्री एक्सरसाइज जारी रखे है, उसके बाद शांति पर खतरा पैदा हो गया है। गुरुवार को हांगकांग से निकलने वाले अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने जानकारी दी थी कि चीन ने अमेरिकी सेना को निशाना बनाते हुए दो मिसाइल दागी थीं।
Recommended Video

चीन ने तोड़ा 2002 का वादा
गुरुवार को पेंटागन की तरफ से घटना पर पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया दी गई। पेंटागन ने चीन के इस कदम को क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बताया है। पेंटागन की तरफ से इस तथ्य की पुष्टि की गई है कि चीन की तरफ से चार मिसाइलें मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान दागी गई हैं। चीन ने पार्सल द्वीप के करीब मिसाइलें दागी थीं। पेंटागन का कहना है कि इस कदम से देश के उस वादे पर सवाल उठता है जो उसने साल 2002 में किया था। पेंटागन की तरफ से चीन को याद दिलाया गया है कि उसने विवादित इलाकों में भड़काऊ गतिविधियों से बचने की प्रतिबद्धता जाहिर की थी। पेंटागन के बयान में कहा गया है, 'साउथ चाइना सी के विवादित क्षेत्र पर मिलिट्री एक्सरसाइज को अंजाम देने तनाव को कम करने और स्थिरता को कायम रखने के विरूद्ध है। पीआरसी का फैसला जिसमें मिसाइल टेस्ट्स भी शामिल है, साउथ चाइना सी पर स्थिति को भड़काने वाला है।' पीआरसी यानी पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, चीन का आधिकारिक नाम है। पेंटागन की तरफ से इसका प्रयोग, अमेरिका के असाधारण रुख को बयां करने वाला है।
चीन की सबसे खतरनाक मिसाइलें
चीन ने मंगलवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि मिलिट्री एक्सरसाइज के दौरान ही अमेरिकी जासूसी एयरक्राफ्ट नो फ्लाइ जोन में दाखिल हुआ था। इस नए घटनाक्रम के बाद अगले ही दिन अमेरिका की गतिविधियों को रोकने के मकसद से चीन ने बैलेस्टिक मिसाइल लॉन्च कर दी है। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीनी नेवी के युद्धाभ्यास के दौरान दाखिल हुए अमेरिकी जासूसी एयरक्राफ्ट यू-2 को निशाना बनाने के लिए चीन की तरफ से दो बैलेस्टिक मिसाइल्स दागी गई थीं। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी सेना की तरफ से DF-26B को किंगहाई प्रांत से लॉन्च किया गया। जबकि दूसरी मिसाइल DF-21D को झेजियांग प्रांत से बुधवार को लॉन्च किया गया था। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक DF-26B को इस माह की शुरुआत में औपचारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया था। यह मिसाइल समुद्र में कहीं भी अपने टारगेट को नष्ट करने में सक्षम है। इसलिए इसे 'एयरक्राफ्ट कैरियर किलर' नाम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications