कोरोना के सामने अमेरिका पस्त, 24 घंटे में 1754 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख लोगों की गई जान, 44 लाख लोग कोरोना की चपेट में
कोरोना के सामने अमेरिका पस्त, 24 घंटे में 1754 की मौत, दुनियाभर में 3 लाख लोगों की गई जान, 44 लाख लोग कोरोना की चपेट में
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में मौत का आंकड़ न तो थम रहा है न ही कम हो रहा है। 24 घंटे में कोरोना से मरने वालों की संख्या अभी भी हजार के पार ही है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में कोरोना से 1754 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विश्व शक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस से 84000 से ज्यादा मौतें हो गई है।

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार, अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1754 मरीजों की मौत हो गई है। वहीं दुनियाभर में इस वायरस ने 3 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वहीं 44 लाख से ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में हैं। कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। अमेरिका में कोरोना वायरस का प्रकोप सबसे ज्यादा देखा जा रहा है।यहां 84 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 13 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। ऐसे में अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की तादात अभी और तेजी से बढ़ सकती है।
कोरोना के कारण यूरोप और अमेरिका में भयंकर तबाही मची हुई है। अमेरिका के बाद रूस अब तीसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। रूस में भी संक्रमितों का आंकड़ा ढाई लाख के पार पहुंच गया। हालांकि राहत की बात यह है कि पिछले दो सप्ताह में यहां एक दिन में सबसे कम नए मरीज मिले हैं। गुरुवार रूस में एक दिन में 9,974 नए मरीज मिलने के बाद यहां मरीजों की संख्या 2,52,245 पहुंच गई। रूस से ज्यादा मरीज स्पेन में 2,72,646 हो गए हैं। वहीं ब्राजील में कोरोना की चपेट में 1,90,137 लोग आ चुके हैं। जॉन हॉप्किंस के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना की वजह से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या तीन लाख के पार हो गई है।
कोरोना से संक्रमित देशों में अमेरिका और रूस के बाद ब्रिटेन सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां 2 लाख 30 हजार 986 लोग कोरोना की चपेट में हैं। स्पेन में 2 लाख 28 हजार 691 मामले आ चुके हैं. इटली में 2 लाख 22 हजार 104 लोग कोरोना से संक्रमित है।












Click it and Unblock the Notifications