हर बर्थडे के बाद बेटी को वर्जिनिटी टेस्‍ट के लिए डॉक्‍टर के पास ले जाते हैं यह मशहूर रैपर

लॉस एंजिल्‍स। अमेरिका के एक नामी रैपर ने अपनी बेटी के वर्जिनिटी टेस्‍ट की बात कहकर अपने लिए मुसीबत मोल ले ली है। इस रैपर ने एक पब्लिक प्रोग्राम में यह बात मानी है कि वह अपनी बेटी के हर जन्‍मदिन के बाद उस पर गाएनोकोलॉजिस्‍ट के पास चलकर वर्जिनिटी टेस्‍ट का दबाव डालते हैं। साथ ही बेटी इस बात के लिए बाध्‍य है कि उसे हर टेस्‍ट के बाद रिजल्‍ट अपने पिता के साथ शेयर करना होगा। बेटी के इस 'एनुअल वर्जिनिटी टेस्‍ट' की बात को बताने वाले रैपर का नाम टीआई है और आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ग्रैमी पुरस्‍कार विजेता रैपर हैं। लेकिन इनकी छोटी सोच के बाद अब लोग इन्‍हें जमकर कोस रहे हैं।

16वें बर्थडे के बाद से जारी सिलसिला

16वें बर्थडे के बाद से जारी सिलसिला

टीआई जिनका असली नाम क्लिफोर्ड हैरिस है उन्‍होंने एक शो 'लेडीज लाइक अस' में यह बात बताई है। बताया कि किस तरह से वह अपनी बेटी डेजा हैरिस के हर बर्थडे के पास उसे डॉक्‍टर के पास लेकर जाते हैं। वह डॉक्‍टर के पास बेटी को इसलिए लेकर जाते हैं कि ताकि उन्‍हें यह पता लग सके के बेटी का हायमन अभी तक बरकरार है। रैपर ने कहा, 'अपनी बर्थडे पार्टी के पास वह गिफ्ट देखने और उन्‍हें अनपैक करने में खुश होती है और मैं एक नोट उसके दरवाजे पर चिपका देता हूं: गायनो कल सुबह 9:30 बजे।' डॉक्‍टर के पास जाने का यह सिलसिला बेटी के 16वें जन्‍मदिन के बाद से जारी है।

सोशल मीडिया यूजर हैरान

सोशल मीडिया यूजर हैरान

हैरिस की मानें जो उनकी बेटी को एक डॉक्‍यूमेंट साइन करने की जरूरत है जिसमें यह लिखा होगा कि डॉक्‍टर उनके साथ रिजल्‍ट साझा करेंगे। शो का पोडकास्‍ट मंगलवार को जारी हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर इसके वायरल होने और विवाद बढ़ने के साथ ही इस एपिसोड को अब हटा लिया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स ने हैरिस के इस बर्ताव पर हैरानी जताई है और उन्‍हें अब उनकी बेटी की चिंता जता रही है। हैरिस यही नहीं रुके उन्‍होंने यह भी बताया कि उनके और डॉक्‍टर के बीच वर्जिनिटी को लेकर क्‍या बातें हुईं।

बेटी से कहा डॉक्‍यूमेंट साइन करने को

बेटी से कहा डॉक्‍यूमेंट साइन करने को

हैरिस ने कहा, 'डॉक्टर हमारे पास आईं और उसने कहा कि यह जानकारी कि हायमन सलामत है कि नहीं, आपके साथ साझा करने के लिए हमें आपकी बेटी से मंजूरी चाहिए होगी। मैंने अपनी बेटी से कहा, वो चाहते हैं कि तुम अपने दस्तखत दो। ताकि वो हमारे साथ ये जानकारी शेयर कर सकें। क्या ऐसी कोई बात है जो तुम मुझे नहीं बताना चाहती? फिर मैंने डॉक्टर से कहा, देखिए, मेरी बेटी को कोई दिक्कत नहीं है मेरे साथ इन्फॉर्मेशन शेयर करने में।'

18वें साल में सही-सलामत है हायमन

18वें साल में सही-सलामत है हायमन

तब डॉक्‍टर ने उनसे कहा कि सेक्स के अलावा भी कई और वजहें हैं, जिनसे हायमन टूट सकता है। उदाहरण के लिए साइकिल चलाना, स्‍पोर्ट एक्टिविटी, घुड़सवारी। इस बात पर हैरिस ने डॉक्टर को जवाब दिया कि उनकी बेटी न तो घुड़सवारी करती है, न साइकिल चलाती है और न ही किसी तरह के खेलकूद में ही रहती है। उन्‍होंने डॉक्‍टर से कहा कि वह प्लीज उसका हायमन चेक करें और जल्द से जल्द उन्‍हें टेस्ट का नतीजा बताएं। हैरिस ने इसके बाद कहा, 'मैं आपको बताना चाहता हूं कि 18वें साल में मेरी बेटी का हायमन बिल्कुल सही-सलामत है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+