पाकिस्तान अमेरिकी की स्पेशल वॉच लिस्ट में शामिल, धार्मिक स्वतंत्रता उल्लघंन के बाद कार्रवाई
नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को एक और धक्का लगा है। अमेरिका ने पाकिस्तान को एक और झटका देते हुए उसे स्पेशल वॉच लिस्ट में रखा है। अमेरिका ने पाकिस्तान पर धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन को लेकर उसे स्पेशल वॉच लिस्ट में रखा है। यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने इसे लेकर जानकारी दी है।

अपने स्टेटमेंट में यूएस स्टेट डिपार्टमेंट ने कहा है कि धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन मामले में 10 देशों को इस सूची में शामिल किया है। इस सूची में बर्मा, चीन, इरिट्रिया, ईरान, उत्तर कोरिया, सूडान, सऊदी अरब, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उजबेकिस्तान को फिर शामिल किया गया है।
आपको बता दें कि नए साल पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट के बाद से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंधों में काफी तनाव आ गए है। अपने ट्वीट में ट्रंप ने लिखा कि पिछले 15 सालों में वाशिंगटन ने बेवकूफी करते हुए पाकिस्तान को 33 बिलियन डॉलर दिया। उन्होंने लिखा कि पाकिस्तान केवल जूठ और धोखा देना जानता है, वो सोचता रहा कि अमेरिकी नेता बेवकूफ हैं। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवादियों को सुरक्षित पनाहगाह मुहैया करने वाले देशों की सूची में शामिल कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications