US Election: इतिहास में सबसे महंगा होगा 2024 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव, कहां से आता है इतना पैसा?

US Election 2024: विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के ​लिए चुनाव होने जा रहा है। इस चुनाव में एक तरफ जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार उपराष्ट्रपति कमला हैरिस हैं तो दूसरी रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हैं।

वर्तमान में दुनिया में कई जगहों पर संघर्ष की स्थिति बनी हुई है... कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां भविष्य में टकराव हो सकता है... ऐसे में युद्धों का भाग्य भी अमेरिकी चुनाव परिणाम निर्भर हो चुका है। इससे जुड़ी एक चर्चित कहावत भी है जिसका लब्बोलुआब ये है कि दुनिया में ऐसी जगह नहीं है जो अमेरिकी नेतृत्व से प्रभावित न होती हो।

US Election 2024

जाहिर है कि ये ऐसा चुनाव होने जा रहा है जिस पर अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर होगी। लिहाजा, हम दुनिया के सबसे अहम अमेरिकी चुनाव को लेकर अपने पाठकों के लिए स्पेशल सीरिज चला रहे हैं। इसमें हम अमेरिकी चुनाव से संबंधित महत्वपूर्ण और दिलचस्प जानकारियां आपसे शेयर कर रहे हैं। आज इस सीरिज का पांचवा भाग हम प्रकाशित कर रहे हैं। हमें उम्मीद है, कि हमारी ये सीरिज आपको काफी पसंद आ रही होगी। आज हम आपको अमेरिका चुनाव में खर्च से जुड़ी जानकारी देंगे।

most expensive american election

भारत का लोकसभा चुनाव हो या अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव पैसे के खेल से कोई भी अछूता नहीं रहा है। दोनों देशों में होने वाले चुनाव दुनिया के सबसे महंगे चुनाव माने जाते हैं।

अमेरिका में सबसे महंगा चुनाव

साल 2019 में भारत में हुआ लोकसभा चुनाव उस वक्त दुनिया का सबसे महंगा चुनाव था। उस चुनाव में लगभग 55 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे। यानी कि हर संसदीय क्षेत्र में एक अरब रुपये का औसतन खर्च आया था। ये 2014 के मुकाबले 40 फीसदी अधिक था। इतना महंगा चुनाव होने के एक साल बाद ही अमेरिका में चुनाव हुए जिसने खर्च के तमाम रिकॉर्ड तोड़ डाले।

इस चुनाव की कुल लागत 14.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया। अगर इसे भारतीय रुपये में जोड़ा जाए तो ये 112 हजार करोड़ रुपये के करीब होता है जो कि अमेरिका के अब तक के राष्ट्रपति चुनाव इतिहास में सबसे अधिक है। इससे पहले 2016 के अमेरिकी चुनाव में लगभग 49 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

Donald trump election 2024

2024 अमेरिका चुनाव में कितना खर्च होगा?

इस बार होने जा रहे अमेरिका चुनाव में पिछली बार से भी अधिक पैसे खर्च किए जाने की उम्मीद है। एक अनुमान में कहा गया है कि इस बार अमेरिकी चुनाव में रिकॉर्ड 15.9 बिलियन डॉलर खर्च किए जाएंगे, जो 2019-2020 के चुनाव चक्र पर 30 फीसदी से भी अधिक हैं। ये ऑस्ट्रेलिया की GDP के लगभग बराबर होगा।

20 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है खर्च

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अमेरिका में 2028 के राष्ट्रपति चुनाव तक 20 अरब डॉलर तक खर्च पहुंच सकता है। एक्सियोस के सर्वेक्षण के अनुसार, अमरीका के चुनाव में खर्च का सबसे बड़ा हिस्सा टीवी पर दिखाए जाने वाले चुनावी अभियान पर खर्च होता है। हालांकि अब डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर भी काफी अधिक पैसा बहाया जाने लगा है।

खर्च की नहीं है पाबंदी

अमेरिका का कानून चुनाव के लिए दिए जा रहे चंदे को लेकर कहता है कि एक उम्मीदवार को कोई भी व्यक्ति 2,800 डॉलर से ज्यादा का चंदा नहीं दे सकता है। हालांकि नियम ये भी है कि राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार अपनी निजी संपत्ति से जितना चाहें उतना पैसा चुनाव प्रचार के लिए खर्च कर सकते हैं।

अमेरिका में पॉलिटिकल एक्शन कमेटियों को चुनाव प्रचार के लिए खर्च की कोई सीमा तय नहीं है। हालांकि, ये कमेटियां सीधे उम्मीदवारों से नहीं जुड़ी होती हैं। उम्मीदवार लोगों से मिले पैसे ही खर्च करते हैं।

खर्च की सीमा नहीं होने से उम्मीदवारों का ध्यान पैसा इकट्ठा करने के लिए 'फंड रेजिंग' कार्यक्रमों पर ज्यादा टिका रहता है जिसकी वजह से आर्थिक रूप से कम संपन्न वोटरों के लिए उनेक पास ज्यादा वक्त नहीं होता है।

अमेरिकी चुनाव में अधिकांश वोटर बंटे हुए होते हैं। जिन्होंने मन नहीं बनाया है कि वे किसको वोट देंगे, ऐसे वोटरों का अनुपात कम होता है। ये किसी प्रत्याशी को वोट देने को लेकर अनिर्णय की स्थिति में होते हैं।

ऐसे में विज्ञापनों के जरिए उन लोगों को लुभाने की कोशिश की जाती है। इन वोटों को हासिल करने में पैसा सचमुच बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसी स्थिति में पैसा खर्च नहीं करने का आसान मतलब चुनावी दंगल से बाहर होना है।

हालांकि चुनावों के लिए पैसा अहम है लेकिन इतना भी नहीं कि नतीजों को प्रभावित कर सके। आखिर 2016 के चुनावों में ट्रंप के मुकाबले दोगुनी रकम खर्च करने के बाद भी हिलेरी क्लिंटन को हार नसीब हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+