US Election 2020: अंतिम दौर में पहुंची व्हाइट हाउस की रेस, फ्लोरिडा में आज वोट डाल सकते हैं राष्ट्रपति ट्रंप
वॉशिंगटन। 22 अक्टूबर को रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट जो बाइडेन के बीच राष्ट्रपति चुनावों के लिए तीसरी और आखिरी बहस हुई। इस बहस के साथ ही व्हाइट हाउस की रेस अपने अंतिम दौर में पहुंच गई है। चुनावों में अब बस 10 दिन बचे हैं और दोनों उम्मीदवारों के बीच इस बार मुकाबला कड़ा है। ट्रंप अब एक ऐसे राज्य मैं रैलियां करेंगे जो 3 नवंबर को इलेक्शन डे पर उनका भविष्य तय करेगा। आपको बता दें कि कई पोल और सर्वे में बाइडेन, ट्रंप पर हल्की बढ़त बनाते हुए नजर आ रहे हैं।

फ्लोरिडा में बाइडेन को बढ़त
राष्ट्रपति ट्रंप बैटलग्राउंड स्टेट फ्लोरिडा में दो रैलियों के साथ ही फाइनल वोटिंग से पहले आखिरी बार पूरे जोश के साथ समर्थकों के बीच पहुंचेंगे। फ्लोरिडा एक अहम बैटलग्राउंड स्टेट है। रीयल क्लीयर पॉलिटिक्स की तरफ से हुए सर्वे के मुताबिक फ्लोरिडा में बाइडेन ने ट्रंप पर 1.5 प्रतिशत की मामूली बढ़त हासिल कर ली है। ट्रंप, शनिवार को ही फ्लोरिडा में अपना वोट डाल सकते हैं। बाइडेन ने अपने गृहनगर डेलवेयर में एक भाषण दे चुके हैं। यहां पर उन्होंने कोविड-19 महामारी से निबटने की राष्ट्रीय नीति की योजना समर्थकों के बीच रखी है।
अर्ली वोटिंग ने बनाया नया इतिहास
चुनावों से 11 दिन पहले यानी शुक्रवार तक 51 मिलियन अमेरिकी नागरिकों ने अर्ली वोटिंग के जरिए बैलेट का प्रयोग कर लिया था। सन् 1928 के बाद अर्ली वोटिंग के लिहाज से इसे एक एतिहासिक घटनाक्रम माना जा रहा है। फ्लोरिडा की साउथ यूनिवर्सिटी के पोल ट्रैकर के मुताबिक शुक्रवार की सुबह तक 240 रजिस्टर्ड वोटर्स में से 21 प्रतिशत मतदाता अपना वोट डाल चुके थे। यह साल 2016 में हुई कुल वोटिंग से 36 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि अंतिम बहस में उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। उन्होंने मीडिया को बताया, 'यह दो अलग-अलग स्टाइल की बहस थी।' ट्रंप के मुताबिक 29 सितंबर की तुलना में वह काफी अनुशासित थे और उनके जवाब भी बेहतर थे। ट्रंप ने कहा, 'मैं इससे भी अलग स्टाइल में बहस कर सकता हूं।'












Click it and Unblock the Notifications