US Presidential Election 2020: बाइडेन बोले-सिर्फ मैं अमेरिका में एकता वापस ला सकता हूं
जॉर्जिया। मंगलवार को डेमोक्रेट जो बाइडेन ने चुनावों से एक हफ्ते पहले उस अमेरिकी राज्य में रैली की जहां पर पिछले 28 सालों से उनकी पार्टी का कोई उम्मीदवार नहीं जीत सका है। बाइडेन जॉर्जिया पहुंचे थे और यहां पर उन्होंने अपने समर्थकों से कहा कि वह अमेरिका की 'आत्मा को बचा सकते हैं और अपने देश को बचा सकते हैं।' अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति के लिए फाइनल वोटिंग होगी और उससे पहले अर्ली वोटिंग जारी है। अर्ली वोटिंग शुक्रवार को बंद हो जाएगी।

यह भी पढ़ें-पेंसिलवेनिया में अपने समर्थकों के बीच पहुंचे ट्रंप-बाइडेन
साल 1992 से नहीं जीता कोई डेमोक्रेट
बाइडेन ऐसे समय में जॉर्जिया पहुंचे थे जब इलेक्शन डे में बस एक ही हफ्ता बचा है। यह वह राज्य है जहां पर किसी डेमोक्रेट उम्मीदवार को सन् 1992 में जीत हासिल हुई थी। इसके बाद से इस राज्य ने राष्ट्रपति के लिए चुनाव लड़ रहे किसी भी डेमोक्रेट उम्मीदवारों को अपना वोट नहीं दिया है। बाइडेन ने जॉर्जिया में वोटर्स से वादा किया है कि वह सभी अमेरिकियों के राष्ट्रपति होंगे, इससे फर्क नहीं पड़ता कि उनकी पार्टी कौन सी है। उन्होंने कहा कि गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है और घाव और गहरे होते जा रहे हैं। बाइडेन के शब्दों में, 'क्या इस देश का दिल पत्थर का हो चुका है? मुझे नहीं लगता। मैं इस बात पर यकीन नहीं करता हूं।' यह वही राज्य हैं जहां पर डेमोक्रेट फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट ने घोषणा की थी कि अमेरिका इतना कमजोर नहीं है कि वह किसी स्वास्थ्य या फिर आर्थिक संकट का मुकाबला न कर सके।
ट्रंप बोले-बाइडेन ने देश का किया नुकसान
जबकि बाइडेन जॉर्जिया में थे, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सारा ध्यान उन राज्यों पर है जहां डेमोक्रेट्स की अच्छी पकड़ थी लेकिन साल 2016 में नतीजों ने हर किसी को हैरान कर दिया था। मिशीगन, विस्कोन्सिन और पेंसिलवेनिया, डेमोक्रेट्स का गढ़ माने जाते हैं और चार साल पहले इन राज्यों में ट्रंप की पार्टी रिपब्लिकन को भारी वोट्स मिले थे। वह लगातार सफर करर रहे हैं और वोटर्स को लुभाने की कोशिशों में लगे हुए हैं। ट्रंप, मंगलवार मिशीगन के राजधानी लैनसिंग में थे। यहां पर ट्रंप ने कहा बाइडेन ने नॉर्थ अमेरिकन फ्री ट्रेड एग्रीमेंट का समर्थन किया और वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (डब्लूटीओ) में चीन की एंट्री का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि बाइडेन के दोनों फैसलों ने ऑटो इंडस्ट्री को खासा नुकसान पहुंचाया और दूसरे राज्यों में मैन्यूफैक्चरिंग को प्रभावित किया। भारी बारिश के बावजूद लोग ट्रंप को सुनने के लिए मौजूद थे।
-
Iran Vs America: अब होर्मुज पर अमेरिका का कब्जा! ट्रंप ने ईरान को दी 'नर्क' की चेतावनी, बताया पूरा प्लान -
US Iran War: 'होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों से टोल वसूलना बंद करो', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी, 10 बड़े अपडेट -
JD Vance PC Highlights: 'बुरी खबर हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे', 21 घंटे की महावार्ता के बाद बोले जेडी वेंस -
Crude Oil Price Hike: हॉर्मुज पर ट्रंप की घेराबंदी से कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल,भारत में क्या है रेट? -
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण












Click it and Unblock the Notifications