US Election 2020: पेंसिलवेनिया में अपने-अपने समर्थकों के बीच पहुंचे ट्रंप-बाइडेन

वॉशिंगटन। रिपब्लिकन पार्टी के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ट ट्रंप और उनके प्रतिद्वंदी डेमोक्रेट जो बाइडेन ने सोमवार को अहम बैटलग्राउंड पेंसिलवेनिया में चुनावी रैलियां की। इलेक्‍शन डे से आठ दिन पहले हुईं इन रैलियों का आयोजन कोरोना वायरस महामारी के बीच हुआ और रैली में वोटर्स की काफी भीड़ थी। राष्‍ट्रपति ट्रंप की रैली में जहां ज्‍यादातर सपोर्ट्स बिना मास्‍क के थे तो वहीं बाइडेन की रैली में वोटर्स काफी सावधानी बरत रहे थे। तीन नवंबर को अमेरिका में वोटिंग होगी और नए राष्‍ट्रपति 20 जनवरी 2021 को अपना कार्यभार संभालेंगे।

Recommended Video

      US Election 2020: Pennsylvania में Trump और Biden के बीच जोरदार टक्कर | वनइंडिया हिंदी
      donals-trump-election.jpg

      एक-दूसरे पर लगाए आरोप

      बाइडेन ने पेंसिलवेनिया के चेस्‍टर में दर्जनों सपोर्ट्स से जब मुलाकात की तो इस बात का ध्‍यान रखा कि उन्‍हें महामारी के समय अलर्ट रहना है। बाइडेन ने अपने सपोर्ट्स से कहा, 'मूलभूत बात यह है कि डोनाल्‍ड ट्रंप सबसे खराब वजह हैं जो हमें इस महामारी की तरफ लेकर गए हैं।' वहीं ट्रंप ने बाइडेन पर आरोप लगाए। ट्रंप ने एलनटाउन में अपने सपोर्ट्स से कहा, 'यह ट्रंप एक आर्शीवाद और बाइडेन लॉकडाउन के बीच विकल्‍प को चुनने का चुनाव है।' ट्रंप ने अपने सपोर्ट्स से कहा कि उनका सारा ध्‍यान अर्थव्‍यवस्‍था और रोजगार के अवसर पैदा करने पर होगा। ट्रंप, सोमवार को व्‍हाइट हाउस लौट रहे थे और इससे पहले उन्‍होंने पेंसिलवेनिया में रैली की। पेंसिलवेनिया में ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की जज एमी कोने बैरेट की नियुक्ति पर भी बात की।

      बहुत महत्‍वपूर्ण हैं पेंसिलवेनिया में जीतना

      ट्रंप और बाइडेन दोनों के लिए ही पेंसिलवेनिया काफी महत्‍वूपर्ण है। यह राज्‍य 270 इलेक्‍टोरल वोट्स का रास्‍ता खोल सकता है। बाइडेन अब जॉर्जिया में रैली करने की योजना बना रहे हैं। यह एक ऐसा राज्‍य है जिसने सन् 1992 से डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार के लिए वोट नहीं किया है। आईओवा में जहां पर ट्रंप ने साल 2016 में 9 प्रतिशत से ज्‍यादा प्‍वाइंट्स हासिल किए थे, वहां भी बाइडेन रैली करेंगे। वहीं, बाइडेन की साथी कमला हैरिस, टेक्‍सास में रैली करेंगी। टेक्‍सास में आखिरी बार सन् 1976 में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्‍मीदवार जिर्मी कार्टर के लिए वोट किया था। इसके बाद से यह राज्‍य रिपब्लिकन का गढ़ बना हुआ है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+