US Election 2020: डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा-कभी भूलेंगे नहीं चीन ने हमारे साथ क्‍या किया

वॉशिंगटन। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने रविवार को अपनी चुनावी रैली में एक बार फिर चीन पर हमला बोला है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका कभी इस बात को नहीं भूल पाएगा कि चीन ने कोरोना वायरस महामारी को नहीं रोका और उसने उसके साथ क्‍या किया है। ट्रंप ने कहा कि चीन ने अमेरिका की अर्थव्‍यवस्‍था को पूरी तरह से तहस नहस कर दिया है। ट्रंप की मानें तो अमेरिका वापस आर्थिक गति को हासिल कर रहर था लेकिन चीन से आए वायरस ने इसे अपना निशाना बना लिया।

donald-trump-china.jpg

Recommended Video

    US Election 2020: Texas में भिड़े Trump-Biden के समर्थक, FBI करेगी घटना की जांच | वनइंडिया हिंदी

    ट्रंप बोले-चीन की वजह से सब चौपट

    ट्रंप ने जॉर्जिया में कहा, 'हमारी अर्थव्‍यवस्‍था इतिहास में सर्वश्रेष्‍ठ हो चुकी थी और तभी चीन से आए वायरस ने हमला कर दिया। इसे हम कभी नहीं भूला सकते हैं।' ट्रंप के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से इकॉनमी को बंद करना पड़ा और फिर से खोला गया और अब अमेरिकी बचे हुए हैं। ट्रंप ने एक बार फिर दावा किया है कि उनके प्रशासन ने दो मिलियन जिंदगियां बचाई हैं। लेकिन जो भी हुआ है, वह नहीं होना चाहिए था। ट्रंप लगातार कोरोना वायरस महामारी के लिए चीन को दोष देते आ रहे हैं। दिसंबर 2019 में यह वायरस चीन के शहर वुहान से निकला था और अमेरिका इसका सबसे बड़ा शिकार बना है। वायरस ने अब तक 2,31,000 अमेरिकी नागरिकों की जान ले ली है और 90 लाख से ज्‍यादा लोग इसके शिकार हैं। महामारी ने देश की अर्थव्‍यवस्‍था को भी चौपट कर दिया है जिसकी वजह से लाखों लोगों की नौकरियां गई हैं। ट्रंप ने रविवार को अपनी हर रैली में डेमोक्रेटिक जो बाइडेन पर कई आरोप लगाए। ट्रंप ने बाइडेन पर चीन पर नरम रवैया रखने का दोष दिया। उन्‍होंने कहा कि चीन चाहता है कि बाइडेन 3 नवंबर को होने वाले राष्‍ट्रपति चुनावों को जीत जाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+