US Election 2020: धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए डोनाल्ड ट्रंप बोले- जाएंगे सुप्रीम कोर्ट
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपनी जीत का दावा किया है। कोरोना वायरस महामारी के बीच हुए इन चुनावों में वोटिंग बंद हो चुकी है। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा है कि वह हर जगह वह हर जगह से जीत रहे हैं। ऐसे में अगर डेमोक्रेट्स जीत का दावा कर रहे हैं तो यह जनता के साथ धोखाधड़ी है और अब इसका फैसला सुप्रीम कोर्ट में होगा।

व्हाइट हाउस में देखा रिजल्ट
राष्ट्रपति ट्रंप व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में अपनी टीम के साथ चुनाव के नतीजे देख रहे थे। उनके साथ उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी स्टेज पर मौजूद थे। ट्रंप ने कहा, 'हम फ्लोरिडा, टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना हर जगह से जीत रहे हैं और गिनती बंद कर दी गई है। हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं और अब हम वोटिंग को बंद करने की बात कहेंगे। हम नहीं चाहते हैं कि सुबह 4 बजे बैलेट तलाशे जाएं।' राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा और टेक्सास जैसे बड़े बैटलग्राउंड स्टेट्स में जीत हासिल की है। अब वह जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलिना में भी आगे बढ़ रहे हैं। ट्रंप ने कहा, 'लाखों लोगों ने हमारे लिए वोट किया है। एक बहुत ही दुखी तबका ऐसे लोगों की खुशी में बाधा डालना चाहता है।' ट्रंप ने अपनी स्पीच में बड़े जश्न की बात भी कही और कहा कि वो सभी जगह से जीत रहे थे। लेकिन अचानक ही सबकुछ बंद हो गया। ट्रंप की तरफ से चुनावों में धोखाधड़ी को साबित करने के लिए कोई भी सुबूत नहीं पेश किया है। उन्होंने कहा, 'यह अमेरिका की जनता के साथ धोखा है। यह हमारे देश के लिए शर्म की बात है। हम इस चुनाव को जीते रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications