'मैं चीन को नियंत्रित नहीं करना चाहता, लेकिन...', वियतनाम में बोले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
Joe Biden News: भारत की अध्यक्षता में आयोजित हुए जी20 शिखर सम्मलेन में शरिक होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अब वियतनाम पहुंचे गए हैं, जहां हनोई में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अमेरिका-चीन संबंधों पर खुलकर अपनी बात रखी।
यह कहते हुए कि वाशिंगटन का उद्देश्य बीजिंग को 'रोकना' नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह चाहते हैं कि चीन स्थापित अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करते हुए आर्थिक रूप से विकसित हो।

बाइडेन ने जानिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?
हनोई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बाइडेन ने चर्चा की कि कैसे चीन व्यापार सहित विभिन्न पहलुओं में खेल के नियमों को बदलने की कोशिश कर रहा है। जो बाइडेन ने कहा, "अभी जो चीजें हो रही हैं, उनमें से एक यह है कि चीन व्यापार और अन्य मुद्दों के संदर्भ में खेल के नियमों को बदल रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि जिन चीजों के बारे में हमने बात की, उनमें से एक यह है कि चीनी सरकार का कोई भी व्यक्ति पश्चिमी सेलफोन (Western cellphone) को यूज नहीं कर सकता है। यात्रा इसी बारे में है। यह चीन को नियंत्रित करने के बारे में कम है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि क्वाड का उद्देश्य (भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान को शामिल करने वाला एक सुरक्षा संवाद) चीन को अलग-थलग करना नहीं है बल्कि भारत-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखना है।
चीनी राष्ट्रपति से बातचीत का किया जिक्र
जो बाइडने ने कहा, "मैंने शी के साथ बात करने में बहुत समय बिताया है, उन्होंने पूछा कि मैं क्वाड, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका के साथ क्यों जा रहा हूं। मैंने कहा कि स्थिरता बनाए रखें। यह चीन को अलग-थलग करने के बारे में नहीं है, ये यह सुनिश्चित करने के बारे में है कि सड़क के नियम, एयरोस्पेस से लेकर महासागर में अंतरिक्ष तक सब कुछ नियमों का पालन करें।"
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शी के सामने अभी कुछ कठिनाइयां हैं, सभी देशों के सामने कुछ कठिनाइयां हैं, आर्थिक कठिनाइया हैं, उनके माध्यम से काम किया जा रहा है। मैं चाहता हूं कि चीन आर्थिक रूप से सफल हो, लेकिन मैं चाहता हूं कि वह नियमों के अनुसार सफल हो।
आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति भारत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन के बाद द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के उद्देश्य से वियतनाम पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications