अमेरिका राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना संक्रमित, खुद को किया आइसोलेट
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी करीन जीन पियरे की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है कि लॉस वेगास में अपने कार्यक्रम के दौरान बाइडेन का कोरोना टेस्ट किया गया, उन्हें हल्के लक्षण महसूस हो रहे थे।
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद बाइडेन ने राष्ट्रपति के दायित्वों को पूरा करने के लिए खुद को आइसोलेट कर लिया है। राष्ट्रपति के डॉक्टर केविन कॉनर ने बाइडेन के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति को हल्के लक्षण दिखे, जिसमे नाक से पानी आना, खांसी आना आदि शामिल है।

ओ'कॉनर की ओर से मेडिकल अपडेट में बताया गया है कि बाइडेन के लक्षण बने हुए हैं। उनकी सामान्य श्वसन दर 16 है, तापमान .8 डिग्री है, पल्स ऑक्सीमीटर रीडिंग 97% है। उन्होंने कोविड का उपचार शुरू कर दिया है और वे डेलावेयर के रेहोबोथ में अपने घर पर खुद को आइसोलेशन में रखेंगे।
माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमित होने की वजह से जो बाइडेन के चुनाव प्रचार पर असर पड़ सकता है। डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन का चुनाव में सीधा मुकाबला रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ है। हाल ही में जिस तरह से ट्रंप पर हमला हुआ था, उसके बाद उन्हें काफी समर्थन मिल रहा है,लिहाजा माना जा रहा है कि चुनाव में बाइडेन पिछड़ सकते हैं।
एक इंटरव्यू के दौरान जब बाइडेन से पूछा गया कि क्या वह चुनाव की रेस से बाहर हो सकते हैं तो उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर मेरे स्वास्थ्य के बारे में कुछ कहेगा तो मैं इस बारे में विचार कर सकता हूं। बाइडेन के इस बयान के बाद सियासी हलचल काफी तेज हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications