एलन मस्क का 'सऊदी कनेक्शन'! जांच की रडार में आ सकते हैं ट्विटर के मालिक, बाइडेन ने दिए संकेत
राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि मस्क राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। क्या मस्क ने सऊदी अरब के शाही परिवार के एक सदस्य की मदद से ट्विटर डील पूरी की...
एलन मस्क (Elon Musk) ट्विटर डील (Twitter Deal) को लेकर अमेरिकी सरकार (US Govt) की रडार में आ सकते हैं। खबर के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अरबपति मस्क के दूसरे देशों के साथ संबंधों की जांच की बात कही है। उनके ट्विटर डील में सऊदी कनेक्शन पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि, पिछले महीने एलन मस्क ने 44 बिलियन डॉलर की ट्विटर डील पूरी की है।

एलन मस्क के विदेशी संबंधों की जांच
राष्ट्रपति जो बाइडेन से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि मस्क राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। क्या मस्क ने सऊदी अरब के शाही परिवार के एक सदस्य की मदद से ट्विटर डील पूरी की। अगर ऐसा है तो क्या उनकी इस खरीद की अमेरिकी सरकार जांच करेगी। उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगा कि वह कुछ अनुचित कर रहे हैं या नहीं... मैं केवल इतना ही कहूंगा, एलन मस्क के विदेशी देशों के साथ सहयोग या तकनीकी संबंध ध्यान दिए जाने लायक है। जानकारी के मुताबिक एलन मस्क की ट्विटर डील में सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल और कतर सोवरिन वेल्थ फंड समेत कई निवेशक भी शामिल हैं।

बाइडेन ने दिए संकेत
यह पूछे जाने पर कि टेस्ला के सीईओ मस्क के विदेशी संबंधों की जांच कैसे की जाएगी, बाइडेन ने कहा कि, जांच के कई सारे तरीके हैं। वहीं, बाइडेन की टिप्पणी पर अमेरिकी कंजरवेटिव समर्थकों ने प्रतिक्रिया दी है। इनमें से कई लोगों ने मस्क के ट्विटर डील का स्वागत किया है। व्हाइट हाउस ने पिछले महीने एक रिपोर्ट का खंडन किया था जिसमें बाइडेन प्रशासन मस्क के वेंचर्स में राष्ट्रीय सुरक्षा समीक्षा शुरू करने पर चर्चा कर रहा था।

सऊदी कनेक्शन की जांच हो सकती है
बता दें कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (US President Joe Biden) ने कहा था कि एलन मस्क ( Elon Musk) ने जो सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर (Twitter) खरीदा है, वह पूरी दुनिया में झूठ फैलाता है। इसके बाद मस्क ने मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार को वोट करने को कहा था। वहीं,दो अमेरिकी सीनेटर भी ट्विटर डील की जांच की बात कह चुके हैं, ताकि प्लेटफॉर्म को यूजर की जानकारी जुटाने से रोका जा सके, जिससे मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और सऊदी सरकार के आलोचकों को खतरा हो। सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा था, 'हमें चिंतित होना चाहिए कि जिस सऊदी की राजनीतिक बातों को रोकने और अमेरिकी राजनीतिक प्रभावित करने में साफ रुची है, वे अब बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के दूसरे सबसे बड़े मालिक होंगे।'

एलन मस्क के बयान
एलन मस्क ने इससे पहले रूस-यूक्रेन युद्ध पर भी बयानबाजी कर चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया था कि ताइवान को चीन के साथ मिल जाना चाहिए। अब आलोचक मस्क और चीन के बीच औद्योगिक संबंध की ओर इशारा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications