जो बाइडेन ने मोरबी ब्रिज हादसे पर व्यक्त की संवेदना, कहा- दुख की घड़ी में हम भारतीयों के साथ

मोरबी ब्रिज हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्ता की है।

Joe Biden condolences on Morbi Bridge Collapse: मोरबी ब्रिज हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हादसे को लेकर गहरी संवेदना व्यक्ता की है। उन्होंने कहा है कि वे और उनकी पत्नी जिल उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं जिन्होंने भारत में पुल गिरने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया। हम भारतीय लोगों के साथ इस दुख घड़ी में हम उनके साथ खड़े हैं।

Joe Biden

गुजरात में मोरबी ब्रिज हादसे को केंद्र और राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में गुजरात के राजभवन में एक हाईलेवल मीटिंग हुई। जिसमें गुजरात सरकार के अधिकारियों के साध सीएम भूपेंद्र सिंह पटेल मौजूद रहे। सीएम ने इस हादसे पर 2 नवंबर को राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दिन गुजरात में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं इस हादसे पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइ़डेन संवेदना व्यक्त की है।

मोरबी हादसे को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वाशिंगटन भारत के साथ खड़ा रहेगा और त्रासदी से प्रभावित लोगों साथ देगा। बाइडेन ने अपने ट्वीट में लिखा, "जिल और मैं उन परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भेजते हैं, जिन्होंने भारत में पुल ढहने के दौरान अपने प्रियजनों को खो दिया। जिसके कारण उन्हें गुजरात में दुख की घड़ी का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में बहुत से लोगों की जान चली गई।"

बाइडेन के अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के ढहने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होने अपने ट्वीट में लिखा, "हम गुजरात के मोरबी में एक निलंबन पुल के दुखद पतन से बहुत दुखी हैं। हमारे दिल भारत के लोगों के साथ हैं, और हम पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका इस मुश्किल की घड़ी में भारतीयों के साथ खड़ा है।"

अमेरिका के अलावा पोलैंड के प्रधान मंत्री माटुस्ज मोराविकी, ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग, कनाडा कनाडा के प्रधान मंत्री,चीन और जापान समेत कई देशें के नेताओं ने इस हादसे पर संवेदना व्यक्त की है। मोरबी हादसे में सोमवार तक रने वालों की संख्या बढ़कर 134 हो गई। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि घटना के संबंध में एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+