जो बाइडेन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए कमला हैरिस के नाम का किया ऐलान

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए कमला हैरिस का नाम चुना है। ऐसा पहली बार है जब एक अश्वेत महिला को देश की सबसे बड़ी पार्टी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया गया है। इस बाबत जो बाइडेन ने कहा कि मुझे इस बात की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि कमला हैरिस जोकि निर्भीक योद्धा हैं, देश की सेवा में जुटी शानदार महिला, वह मेरी सहयोगी के तौर पर उम्मीदवार होंगी। आपके साथ मिलकर हम ट्रंप को हराएंगे।

kamala

उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार चुने जाने पर कमला हैरिस ने कहा कि जो बाइडेन देश को एकजुट कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने अपनी जिंदगी हमारे लिए लड़ते हुए गुजारी है। बतौर राष्ट्रपति वह ऐसे अमेरिका का निर्माण करेंगे जोकि हमारे सिद्धांतों का देश होगा। मैं उनके साथ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर शामिल होकर सम्मानित महसूस कर रही हूं, मैं उन्हें अपना कमांडर इन चीफ बनाने के लिए हर संभव कोशिश करूंगी। बता दें कि कमला हैरिस का भारत से भी संबंध है, लेकिन मूल रूप से वह भारतीय-जमाईका मूल से आती हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी दो बार किसी महिला को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर नाम घोषित किया जा चुका है। वर्ष 2008 में रिपब्लिकन पार्टी ने सारा पैलिन को और 1984 में डेमोक्रैटिक पार्टी ने गिरालडिन फेरारो को अपना उम्मीदवार बनाया था, हालांकि दोनों ही बार इन्हें जीत नहीं हासिल हो सकी थी। अहम बात यह है कि अमेरिका की दोनों मुख्य दलों ने आजतक किसी भी अश्वेत महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित नहीं किया है और ना ही आजतक कोई महिला उम्मीदवार अमेरिका में राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत सकी है।

कमला हैरिस कैलिफोर्निया की सांसद हैं और एक समय में जो बिडेन को राष्ट्पति पद के तौर पर भी चुनौती दे चुकी हैं। लेकिन जब राष्ट्पति पद की रेस से उनका नाम हट गया तो उन्हें उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के तौर पर चुना गया है। कमला कैलिफोर्निया की अटॉर्नी जनरल भी रह चुकी हैं और पुलिस सुधार की हमेशा से समर्थक रही हैं। आपो बता दें कि 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्पति पद का चुनाव होना है। इस बार चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन आमने सामने हैं। माइक पेंस जोकि अमेरिका के उपराष्ट्रपति हैं उन्हें ट्र्ंप का उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+