Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

US President Election: डोनाल्ड ट्रंप फिर बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति? सर्वे में काफी ज्यादा पिछड़े बाइडेन

US President Election News: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव शुरू होने में अभी एक साल का वक्त बचा है और उससे पहले जो सर्वे किए जा रहे हैं, उनमें डोनाल्ड ट्रंप बाजी मारते नजर आ रहे हैं। अमेरिकी न्यूज चैनल CNN के लिए SSRS ने जो लेटेस्ट सर्वे करवाया है, उनमें पता चलता है, कि डोनाल्ड ट्रंप आगे निकल रहे हैं।

CNN के सर्वे से पता चलता है, कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प रजिस्टर्ड मतदाताओं के बीच राष्ट्रपति जो बाइडेन से 4 प्रतिशत से ज्यादा मतों से आगे निकल रहे हैं। सर्वे में जहां डोनाल्ड ट्रंप को 49 प्रतिशत वोटरों का साथ मिल रहा है, वहीं जो बाइडेन को 45 प्रतिशत वोटरों का समर्थन हासिल होता दिख रहा है। लिहाजा, इस आधार पर देखा जाए, तो बाइडेन और ट्रंप के बीच 2024 का मुकाबला काफी कड़ा होने वाला है।

2024 US Presidential elections

वहीं, सीएनएन के मुताबिक, जो बाइडेन के खिलाफ जो सबसे बड़ी बात है, वो ये कि, उनको अमेरिका में भारी संख्या में निगेटिव रेटिंग मिल रही हैं, जिनसे पता चलता है, कि उनके प्रशासन ने जो फैसले लिए हैं, उनसे देश की जनता खुश नहीं है। वहीं, ज्यादातर अमेरिकी जो बाइडेन को 'कमजोर' राष्ट्रपति मान रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप फिर बनेंगे अमेरिका के राष्ट्रपति?

सीएनएन के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप बनाम जो बाइडेन के सवाल पर अमेरिका के 51% मतदाताओं का कहना है, कि इस बात की कोई संभावना नहीं है, कि वे बाइडेन को फिर से वोट करेंगे। जबकि, देशभर में 48 प्रतिशत वोटर्स का कहना है, कि इस बात की कोई संभावना नहीं है, कि वो डोनाल्ड ट्रंप को वोट करेंगे।

जबकि, 2 प्रतिशत वोटर्स ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तय नहीं किया है, कि वो किसे वोट करने के बारे में मन बना रहे हैं।

वहीं, 4 प्रतिशत से ज्यादा वोटर्स, जिन्होंने पिछले चुनाव में जो बाइडेन को वोट डाला था, उन्होंने कहा है, कि वो किसी भी हाल में इस बार जो बाइडेन को वोट नहीं देंगे। ये सभी मार्जिन, 2020 के एग्जिट पोल की तुलना में बाइडेन के समर्थन में महत्वपूर्ण गिरावट को दर्शाते हैं।

वहीं, बात अप्रूवल रेटिंग की करें, तो बाइडेन को 35 साल से कम उम्र के मतदाताओं के बीच 21 अंक मिले हैं, जबकि निर्दलीय मतदाताओं के बीच 12 अंक, ब्लैक वोटर्स के बीच 75 अंक, लातीनी मतदाताओं के बीच 33 अंक मिले हैं। वहीं, रंगीन मतदाताओं के बीच उन्हें महिलाओं से 53 अंक और पुरुषों से 34 अंक मिले हैं।

सर्वे में अमेरिका के सिर्फ एक चौथाई वोटर्स (25%) का कहना है, कि जो बाइडेन के पास राष्ट्रपति के रूप में प्रभावी ढंग से सेवा करने की सहनशक्ति और कुशाग्रता है, जबकि 53% को लगता है, कि ट्रम्प के पास ज्यादा काबिलियत है। केवल आधे डेमोक्रेट (51%) का कहना है, कि बाइडेन के पास सेवा करने के लिए तेजता और सहनशक्ति है, जबकि 90% रिपब्लिकन कहते हैं, कि ट्रम्प के पास सेवा करने की क्षमता है।

कुल मतादाताओं के बीच की बात करें, तो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग में 39 प्रतिशत पॉजिटिव है, जबकि 61 प्रतिशत उनकी निगेटिव रेटिंग है। बाइडेन की रेटिंग अक्टूबर 2019 के अंत तक, ट्रम्प की रेटिंग के बराबर है (ट्रम्प इस समय 41% अनुमोदन पर थे)।

2024 US Presidential elections

6 बड़े राज्यों में बाइडेन की बत्ती गुल

वहीं, न्यूयॉर्क टाइम्स के सर्वे में कहा गया है, कि पिछले चुनाव में जिन 6 राज्यों, एरिज़ोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, पेंसिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन में जो बाइडेन ने क्लीन स्वीप किया था, उन राज्यों में बाइडेन बुरी तरह से हार रहे हैं। इन 6 राज्यों में डोनाल्ड ट्रंप आगे चल रहे हैं।

सिएना कॉलेज और द न्यूयॉर्क टाइम्स ने छह राज्यों के 3,662 से अधिक मतदाताओं के बीच सर्वेक्षण किया है।

सर्वे में लगभग 48 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा, कि वे अगले चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प को वोट देंगे, जबकि 44 प्रतिशत ने कहा, कि वे बाइडेन को फिर से वोट डालेंगे।

वहीं, जब पूछा गया, "क्या आप जिस तरह से जो बाइडेन राष्ट्रपति के रूप में अपना काम संभाल रहे हैं, उसे स्वीकार करते हैं या अस्वीकार करते हैं?" तो 59 प्रतिशत ने कहा, कि उन्होंने इसे अस्वीकार कर दिया है और 38 प्रतिशत ने कहा, कि वो इसे स्वीकार कर रहे हैं।

इसके अलावा, 67 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने कहा, कि बाइडेन प्रशासन की धारा गलत दिशा में जा रही है और सही रास्ते पर नहीं है। वहीं, 56 फीसदी मतदाताओं ने ट्रंप के प्रति प्रतिकूल राय रखी, जबकि 42 फीसदी ने उनका समर्थन किया।

2024 US Presidential elections

बाइडेन से क्यों हो रहा है मोहभंग?

सर्वे में 57 प्रतिशत लोगों ने नौकरी नहीं दे पाने और देश की अर्थव्यवस्था में आई गिरावट को लेकर बाइडेन से काफी नाराज हैं और उनके बीच गर्भपात, बंदूक कानून और लोकतंत्र जैसे मुद्दे, जिनपर बाइडेन प्रशासन ने काफी जोरशोर से उठाया है, वो लोगों के लिए मुद्दे ही नहीं हैं। रहने की लागत और आर्थिक मुद्दों को लेकर 29 प्रतिशत लोगों में बाइडेन प्रशासन को लेकर काफी नाराजगी है।

लगभग 52 प्रतिशत मतदाताओं ने वर्तमान अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति को "खराब" बताया। इसके अलावा, महंगाई से निपटने में नाकाम रहने को लेकर भी बाइडेन प्रशासन को लेकर लोगों में नाराजगी है। जबकि, कुछ उद्योगों में सरकारी सब्सिडी की बाइडेन की नीति भी कुछ आलोचना के घेरे में आ गई है।

इसके अलावा, 59 प्रतिशत लोगों का मानना है, कि 77 साल के डोनाल्ड ट्रंप अब एक प्रभावी राष्ट्रपति बनने के लिए बूढ़े हो रहे हैं, जबकि 71 प्रतिशत लोगों ने 80 साल के बाइडेन के लिए यही राय दी है। यहां भी डोनाल्ड ट्रंप, जो बाइडेन से काफी आगे निकल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+