जो बाइडेन ने फाइनल किए कैबिनेट के सभी नाम, कहा- बेहतर है शपथ ग्रहण में नहीं आएंगे डोनाल्ड ट्रंप

जो बाइडेन ने फाइनल किए कैबिनेट के सभी नाम, कहा- बेहतर है शपथ ग्रहण में नहीं आएंगे डोनाल्ड ट्रंप

US President-elect Joe Biden cabinet: अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 20 जनवरी को शपथ ग्रहण से पहले अपने कैबिनेट के सभी नाम फाइनल कर लिए हैं। जो बाइडेन ने कहा है कि उन्होंने लगभग अपनी पूरी टीम तैयार कर ली है। जो बाइडेन ने कहा,''मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमने कैबिनेट के नामों को तय कर लिया है। ये अबतक की पहली ऐसी कैबिनेट होगी, जिसमें पुरुष और महिला समान रूप में शामिल हैं। इसके साथ ही इस कैबिनेट में हर नस्ल के लोगों की भागीदारी होगी। इधर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव नतीजों को ना मानेन की जिद्द पर अड़े डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता छोड़ने का फैसला कर लिया है। लेकिन उन्होंने साफ-साफ कहा है कि वो 20 जनवरी को विधि पूर्वक जो बाइडेन को सत्ता सौंप देंगे।

Recommended Video

    America : Joe Biden के शपथ ग्रहण में शामिल नहीं होंगे Trump,बाइडेन बोले बेहतर है | वनइंडिया हिंदी
    joe biden

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो 20 जनवरी को जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने नहीं जाएंगे। ट्रंप के ना आने की बात पर जो बाइडेन ने कहा है, '' कुछ ही ऐसी चीजे हैं, जिसपर हम दोनों सहमत हैं। उनका समारोह में न आना बेहतर ही है, मुझे उनको देखना नहीं पड़ेगा।

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ये उन सभी लोगों के लिए जिन्होंने पूछा है, ''मैं 20 जनवरी को शपथ ग्रहण में शामिल होने नहीं नहीं जाऊंगा।'' बता दें कि 1869 में अमेरिका के 17वें राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन के बाद डोनाल्ड ट्रंप पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो अपने उत्तराधिकारी के शपथग्रहण में शिरकत नहीं करेंगे।

    मीडिया से बात करते हुए डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी पर जो बाइडेन ने कहा, ये फैसला कांग्रेस करेगी। मुझे सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर फोकस करना है।

    वहीं कोरोना वैक्सीन पर बाइडेन बोले, वैक्सीन कोविड-19 के खिलाफ हमें उम्मीद देते हैं लेकिन इसको लागू करना एक बहुत ही चुनौती भरा काम है। एक देश के तौर पर इस काम को अंजाम देना बहुत बड़ी चुनौती होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+