निगेटिव आया अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का Coronavirus टेस्ट,व्हाइट हाउस ने किया कंफर्म

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना वायरस का टेस्ट निगेटिव आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कोरोना वायरस के चलते शनिवार को इसका टेस्ट करवाया था। 24 घंटे के भीतर ही उनकी टेस्ट रिपोर्ट आ गई। टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है। यानी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कोरोना की चपेट से पूरी तरह से सुरक्षित है। खुद व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी है।

Recommended Video

    CoronaVirus : Donald Trump ने करवाया Test, Doctor ने दी ये सलाह | वनइंडिया हिंदी
     US President Donald Trump tests negative for coronavirus, White House physician confirmed

    आपको बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस को लेकर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद ही डोनाल्ड ट्रंप ने अपना टेस्ट कराया था। शुक्रवार को अमेरिकी में हेल्थ इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। अमेरिका के तमाम दफ्तर और सार्वजनिक स्थलों को बंद किया गया है। दुनिया भर में इस वायरस को लेकर लोग डरे हुए है। हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में इस वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई। चीन से ही इस वायरस का संक्रमण धीरे-धीरे पूरे विश्व में फैलता जा रहा है। भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है। अब तक कोरोना वायरस से 2 लोगों की मौत हो चुकी है। 4000 से ज्यादा संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। भारत में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले महाराष्ट्र राज्य से सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+