साल 2020 के अंत तक अमेरिका बना लेगा कोरोना वैक्सीन, राष्ट्रपति ट्रंप ने कही ये बात

नई दिल्ली। विश्व शक्ति अमेरिका को खतरनाक कोरोना वायरस के सामने घुटने टेकने पड़े हैं। कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। ऐसे में अब अमेरिका ने दावा किया है कि वो कोरोना वैक्सीन के बेहद करीब है और साल 2020 खत्म होने तक इस वैक्सीन को तैयार कर लेंगे।

US President Donald Trump says US to have coronavirus vaccine by end of this year: AFP news agency

इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दैनिक व्हाइट हाउस कोरोना वायरस ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए कहा था कि अमेरिका, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम और चीन में होने वाले वैक्सीन परीक्षणों पर ध्यान देने के बाद 'हम एक वैक्सीन के बहुत करीब हैं'।उन्होंने कहा था कि हमारे पास वैक्सीन पर काम करने वाले महान और शानदार दिमाग वाले लोग हैं। दुर्भाग्य से अभी हम परीक्षण के बहुत करीब नहीं हैं क्योंकि जब परीक्षण शुरू होता है तो इसमें कुछ समय लगता है, लेकिन हम इसे पूरा कर लेंगे।

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा, 'दुर्भाग्य से हम टेस्टिंग के बहुत करीब नहीं हैं क्योंकि जब ट्रायल शुरू होता है तो इसमें कुछ समय लगता है, लेकिन हम इसे पूरा कर लेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वाइस-प्रेसिडेंट माइक पेंस और व्हाइट हाउस कोरोनावायरस टास्कफोर्स के को-ऑर्डिनेटर डेबोराह बीरक्स भी उनके साथ मौजूद थे। अमेरिकी सरकार के शीर्ष टॉप इन्फेक्शन डिजीज एक्सपर्ट डॉ. एंथोनी फाउसी ने पहले कहा था कि व्यापक रूप से प्रयोग के लिए एक वैक्सीन को तैयार होने में 12 से 18 महीने लगेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप और उप-राष्‍ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ अमेरिकी लड़ाई में डेटा के माध्यम से प्रगति के संकेत मिले हैं। पेंस ने कहा, 'न्यूयॉर्क मेट्रो एरिया, न्यूजर्सी, कनेक्टिकट, डेट्रायट और न्यू ऑरलियन्स सहित प्रमुख वायरस हॉटस्पॉट में भी महामारी की चरम सीमा पार होती दिखाई दे रही है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+