अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले, पर्ल हार्बर और 9/11 हमले से भी ज्यादा बुरा है कोरोना वायरस का हमला

अमेरिकी राष्ट्रपति बोले, पर्ल हार्बर और 9/11 हमले से भी ज्यादा बुरा है कोरोना का हमला

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वायरस से लगभग 73 हजार लोगों की मौत हो गई। 12 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस के चपेट में है। अमेरिका में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मौतें हुई है। इस बीत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि COVID-19 महामारी पर्ल हार्बर और 9/11 के आतंकी हमले से भी भयानक है।

 US President Donald Trump says coronavirus crisis worse than Pearl Harbor or 9/11 Terror attack
बुधवार को ट्रंप ने कहा कि कोरोना वायरस ने अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में पर्ल हार्बर हमले या 9/11 के हमले की तुलना में ज्यादा गहरी चोट पहुंचाई है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह वायरस पर्ल हार्बर से भी बदतर है। इस वायरस का अमेरिका पर पड़ा असर वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले से भाी बदतर है और ऐसा कभी नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें कि साल 1941 में अमेरिकी के पर्ल हार्बर नौसैनिक अड्डे पर जापान ने अचानक हवाई हमला किया था। अमेरिका पर हुए इस हमले में 2403 लोगों की जानें चली गईं थी। इस हमले के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका को द्वितीय विश्व युद्ध में कूदने पर मजबूर होना पड़ा था। वहीं अमेरिका के न्यूयार्क स्थित वर्ल्ड ट्रेंड सेंटर पर 11 सितंबर 2001 को आतंकियों ने हमला कर दिया था, जिसमें 3000 लोगों की जानें चली गई थी।

आपको बता दें कि कोरोना से अमेरिका में 73000 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 12 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस वायरस ने अमेरिका की अर्थव्यवस्था को भी तगड़ा झटका लगा है। यूएस में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों ने बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन दिया है। वहीं इंटरनैशनल मॉनेटरी फंड (IMF) और वर्ल्ड बैंक ने आशंका जताई है कि अमेरिका में बड़ी आर्थिक मंदी आने वाली है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि वर्तमान वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अमेरिका की इकॉनोमी का ग्रोथ रेट माइनस 15-20 प्रतिशत रह सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+