Indo-Pak tension: 'भारत-पाकिस्तान में तनाव जल्द-जल्द से खत्म होना चाहिए', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान

India Pakistan tension (Donald Trump): भारत-पाकिस्तान तनाव पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का व्हाइट हाउस के जरिए शुक्रवार 09 मई को बयान आया है। जिसमें कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष "जितनी जल्दी हो सके, उतना कम हो जाए।"

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा किए गए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य कार्रवाई तेज हो गई है। भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए नरसंहार का एक शक्तिशाली जवाब थी, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

Donald Trump

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने क्या कहा?

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यक्त किया है कि वह इसे जल्द से जल्द कम होते देखना चाहते हैं। वह समझते हैं कि ये दो देश हैं जो दशकों से एक-दूसरे के साथ मतभेद रखते हैं।''

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष में मध्यस्थता करने या उस पर प्रभाव डालने के अमेरिकी प्रयासों के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कैरोलिन लेविट ने कहा, ''यह कुछ ऐसा है जिसमें विदेश मंत्री और निश्चित रूप से, अब हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मार्को रुबियो भी बहुत शामिल रहे हैं। ट्रंप के दोनों देशों (भारत-पाक) के नेताओं के साथ "अच्छे संबंध हैं" और रुबियो "दोनों देशों के नेताओं के साथ लगातार संवाद में हैं, इस संघर्ष को समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।"

अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से की थी बात

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो ने विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से अलग-अलग बात की, जिसमें तनाव कम करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया और पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों के लिए किसी भी तरह के समर्थन को समाप्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की अपनी अपील दोहराई। अपने कॉल के दौरान, जयशंकर ने रुबियो को बताया कि भारत पाकिस्तान द्वारा स्थिति को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+