ट्रंप का सरप्राइज: किम जोंग उन से मुलाकात के ऐलान से व्‍हाइट हाउस और पेंटागन भी हैरान

अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात होगी और मई में होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप, नॉर्थ कोरिया के पास मौजूद परमाणु हथियारों के बार में भी चर्चा कर सकते हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के तानाशाह डोनाल्‍ड ट्रंप की मुलाकात होगी और मई में होने वाली इस मुलाकात पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी। इस मुलाकात के दौरान ट्रंप, नॉर्थ कोरिया के पास मौजूद परमाणु हथियारों के बार में भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर ट्रंप के इस ऐलान ने व्‍हाइट हाउस को भी हैरान कर दिया है। व्हाइट हाउस की मानें तो यह बिल्‍कुल ही पूर्वनियोजित नहीं था और अचानक हुए इस ऐलान से सब सकते में हैं।

व्‍हाइट हाउस भी ट्रंप के ऐलान से हैरान

व्‍हाइट हाउस भी ट्रंप के ऐलान से हैरान

अमेरिकी न्‍यूज चैनल सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी पर अगर यकीन करें जो व्‍हाइट हाउस के अधिकारियों को भी ट्रंप ने अपनी इस घोषणा से अंधेरे में रखा था। ब्रीफिंग रूम में जैसे ही ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया पर अपना फैसला बताया किसी को भी यकीन नहीं हुआ। सीएनएन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक राष्‍ट्रपति ट्रंप ईस्‍ट विंग की तरफ जा रहे थे और उन्‍हें कुछ छात्रों से मुलाकात करनी थी। लेकिन वह तभी ब्रीफिंग रूम में आए और उन्‍होंने मीडिया को बताया कि साउथ कोरिया उनकी किम जोंग उन से होने वाली मुलाकात के बारे में ऐलान करने वाला था।

विदेश नीति से जुड़े ऑफिसर्स भी थे फैसले से अनजान

विदेश नीति से जुड़े ऑफिसर्स भी थे फैसले से अनजान

ट्रंप प्रशासन के एक अधिकारी की ओर से बताया गया है कि यह बिल्‍कुल भी पूर्वनियोजित नहीं था और यह पूरी तरह से उनका फैसला था। अपने इस फैसले को ट्रंप ने विदेश नीति से जुड़े टॉप ऑफिसर्स को भी नहीं बताया था। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्‍स टिलीरसन ने इस बात को बिल्‍कुल सिरे से खारिज कर दिया था कि अमेरिका, नॉर्थ कोरिया के साथ किसी तरह से सीधे समझौते पर कोई बात करेगा। टिलीरसन ने कहा, 'अमेरिका के साथ सीधे वार्ता करना और समझौते के बारे में बात करना तो आपको बता दूं कि अमेरिका समझौतों से काफी दूर है। हमें नॉर्थ कोरिया को लेकर स्‍पष्‍ट होना होगा और वास्‍तविकता को समझना होगा।

पेंटागन भी राष्‍ट्रपति के फैसले से हैरान

पेंटागन भी राष्‍ट्रपति के फैसले से हैरान

सीएनएन के मुताबिक अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन को भी उम्‍मीद नहीं थी कि ट्रंप इस तरह का ऐलान करेंगे। ट्रंप ने नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मिलने का निमंत्रण स्‍वीकार किया था और इसके ठीक बाद ही उनकी तरफ से मई में उन से मुलाकात को लेकर यह हैरान कर देने वाला ऐलान हुआ है। उन ने वादा किया है कि वह परमाणु परीक्षणों को बंद कर देंगे। पिछले हफ्ते नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्‍योंगयांग में नॉर्थ और साउथ कोरिया के डेलीगेशन की मुलाकात हुई थी और इसके बाद ही नॉर्थ कोरिया को लेकर कई चौंकाने वाले ऐलान हो रहे हैं।

किम जोंग उन ने किया परीक्षण न करने का वादा

किम जोंग उन ने किया परीक्षण न करने का वादा

साउथ कोरिया के डेलीगेशन से एक सीनियर ऑफिसर ने नॉर्थ कोरिया के साथ हुई बातचीत के बारे में अमेरिकी अधिकारियों को जानकारी देने के लिए व्‍हाइट हाउस का दौरा किया था। साउथ कोरिया के नेशनल सिक्‍योरिटी एडवाइजर चुंग इयूई योंग ने भी बताया है कि ट्रंप ने मई में उन से मुलाकात पर रजामंदी जाहिर की है। आपको बता दें कि अभी तक किसी भी अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने नॉर्थ कोरिया के किसी नेता से मुलाकात नहीं की है और दोनों देशों के बीच किसी तरह के कोई राजनयिक रिश्‍ते नहीं हैं। साल 1950-1953 में जब कोरियन वॉर खत्‍म हुआ था और यही युद्ध अमेरिका और नॉर्थ कोरिया के बीच युद्ध की स्थिति की सबसे बड़ी वजह बना। चुंग ने बताया कि अमेरिकी मांग को मानते हुए नॉर्थ कोरिया ने फैसला किया है कि वह परमाणु और मिसाइल टेस्‍ट नहीं करेगा।

जारी रहेंगे नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध

जारी रहेंगे नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध

व्‍हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी सारा हुकाबे सैंडर्स ने भी इस बात की पुष्टि की है कि राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किम जोंग उन से मुलाकात की मंजूरी दे दी है। सैंडर्स ने बताया कि राष्‍ट्रपति ट्रंप ने किम जोंग उन से मुलाकात का इनवाइट स्‍वीकार कर लिया है। मुलाकात कब और कहां होगी इसका फैसला होना अभी बाकी है। सैंडर्स ने यह भी कहा कि नॉर्थ कोरिया पर सभी प्रतिबंध लागू रहेंगे और उन पर कोई फैसला अभी तक नहीं हुआ है। ट्रंप ने भी एक ट्वीट किया और इस ट्वीट में उन्‍होंने लिखा कि नॉर्थ कोरिया का परमाणु और मिसाइल टेस्‍ट करने का फैसला वाकई महान है लेकिन सभी तरह के प्रतिबंध जारी रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+