राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ठीक नहीं और उन्‍हें इलाज की सख्‍त जरूरत!

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की एक ट्वीट के बाद अब उन पर सवाल उठने लगे हैं। शुक्रवार को दो अमेरिकी टीवी होस्‍ट्स ने उन पर हमला बोला। इन होस्‍ट्स ने राष्‍ट्रपति ट्रंप के व्‍यवहार पर सवाल उठाए हैं। इन होस्‍ट्स ने राष्‍ट्रपति की जनता के बीच मौजूद रहने के लिए जरूरी मानसिक स्थिति पर भी सवालिया निशाना लगा दिया है।

राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ठीक नहीं और उन्‍हें इलाज की सख्‍त जरूरत!

राष्‍ट्रपति के बर्ताव से हैरानी नहीं

राष्‍ट्रपति ट्रंप ने एमएसएनबीसी की जर्नलिस्‍ट मीका ब्रेजेनजिन्‍स्‍की को 'क्रेजी मीका' कहा था। इसके बाद ट्रंप और मीडिया के बीच एक युद्ध की स्थिति है। ट्रंप को अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं के भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ट्रंप को दिए जवाब में ब्रेजेननिन्‍स्‍की और उनके मंगेतर जो स्कारबोरो, जो कि उनके को-होस्ट भी हैं, ने वॉशिंगटन पोस्‍ट में एक ओपिनियन आर्टिकल लिखा है। इस आर्टिकल का टाइटल है, 'डोनाल्‍ड ट्रंप ठीक नहीं हैं।' इस आर्टिकल में इन्‍होंने लिखा है, ' राष्‍ट्रपति के व्‍यवहार को देखकर हमें काफी चिंता होती है और यह चिंता सिर्फ व्‍यक्तिगत नहीं है बल्कि इससे भी आगे है।' इन्‍होंने लिखा है कि वह न तो ट्रंप के बर्ताव से हैरान हैं और न ही उन्‍हें बेइज्‍जती महसूस हो रही है। इस आर्टिकल के मुताबिक, 'अमेरिका के नेता और दोस्‍त अब खुद से यह सवाल करने लगे कि यह व्‍यक्ति क्‍या वाकई में राष्‍ट्रपति बने रहने के लायक है। हमें शंकाएं हैं लेकिन हम दोनों ही इस बात पर यकीन करने लगे हैं कि राष्‍ट्रपति हमारा शो देखने की मानसिक हालत में नहीं हैं।' मीका और जो जिस शो के होस्‍ट हैं उसका नाम है, 'मॉर्निंग जो।'

ट्रंप ने की थीं व्‍यक्तिगत टिप्‍पणियां

दिलचस्‍प बात है कि शो पर अपनी आलोचना के बाद ट्रंप ने दो ट्वीट की थी। इन ट्वीट्स में उन्‍होंने कहा था कि शो मॉर्निंग जो ने उन्‍हें काफी बुरा दिखाया है और अब वह इस शो को नहीं देखते हैं। ट्रंप ने लिखा, 'कैसे एक कम बुद्धि वाली मीका पागल जो के साथ मार-ए-लागो में तीन रात तक न्‍यू ईयर की शाम पर आए थे और मेरे आगे पीछे घूमते रहे थे। प्‍लास्टिक सर्जरी के बाद मीका बहुत भद्दी दिख रही थी और मैंने उन्‍हें मना कर दिया था।' आर्टिकल में को-होस्‍ट ने ट्रंप की ट्वीट को झूठ और हंसने लायक करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि वह ट्रंप के फ्लोरिडा वाले रिसॉर्ट पर उनके इनवाइट के बाद ही गए थे। यहां पर दोनों ने रियल एस्‍टेट टायकून रहे ट्रंप के साथ काफी अच्‍छी बातें की और उनकी पत्‍नी मेलानिया से भी मिले। दोनों ने ट्रंप के उस दावे को भी करार दिया जिसमें उन्‍होंने मीका की प्‍लास्टिक सर्जरी पर सवाल उठाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+