'अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप धोखेबाज और सिर्फ टीवी के लिए अच्छे'
डेमोक्रेट नेता और अमेरिकी चुनावों में उम्मीदवारी दौड़ में शामिल रहे बर्नी सैंडर्स ने कहा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक धोखेबाज। कैबिनेट में अरबपतियों को जगह देने पर ट्रंप पर भड़के सैंंडर्स।
वॉशिंगटन। हिलेरी क्लिंटन के साथ राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवारी की रेस में शामिल रहे वेमॉन्ट के सीनेटर बर्नी सैंडर्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक धोखेबाज बताया है और उन पर मिडिल क्लास वोटर्स से किए गए वादों पर खरा न उतरने का आरोप लगाया है। सांडर्स का इशारा ट्रंप की कैबिनेट की ओर था। सांडर्स ने कहा, 'यह व्यक्ति धोखेबाज है।'

चुनाव से पहले किए ट्रंप ने वादे
सीएनएन को दिए इंटरव्यू में सैंडर्स ने कहा , 'यह इंसान जब अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ में था तो इसने कहा था, 'मैं डोनाल्ड ट्रंप मैं वॉल स्ट्रीट पर हमला बोलूंगा। ये लोग हत्या करके बच जाते हैं।' लेकिन तभी वह अपनी कैबिनेट में सभी अरबपतियों को जगह देते हैं।' ट्रंप ने गोल्डमैन सैक्स के स्टीव म्नयूशिन को ट्रेजरी सेक्रेटरी, पूर्व बैंकर विल्बुर रॉस को कॉमर्स डिपार्टमेंट और गोल्डमैन सैक्स के गैरी कोहन को नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल में जगह दी है। सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप की कैबिनेट में नियुक्ति और उनके सलाहकारों की नियुक्ति उनकी वादाखिलाफी है। यही नहीं ट्रंप ने ग्लास-स्टीगाल एक्ट को फिर से तैयार करने का जो वादा किया था, उसे भी तोड़ दिया है।
अमेरिका ट्रंप का बिजनेस नहीं
ट्रंप ने तीन फरवरी को एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर साइन किया है। इसके तहत अमेरिकी वित्तीय नियमों को फिर से तैयार करने का रास्ता साफ हुआ जो अमेरिकी बिजनेस को आगे बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप एक अच्छे शोमैन हैं और वह टीवी के लिए अच्छे हैं। लेकिन वह अमेरिका के मीडिल क्लास, वर्किंग क्लास और अमेरिका को बेच देंगे। सैंडर्स ने कहा कि लोगों ने यह सोचकर ट्रंप को वोट दिया था, कि वह उनके लिए खड़े होंगे। सैंडर्स ने रिपब्लिकन से अपील की कि वह ट्रंप के हालिया ऑर्डर्स के खिलाफ आएं। सैंडर्स के मुताबिक अमेरिका एक लोकतांत्रिक देश है और वन मैन शो नहीं है। अमेरिका ट्रंप की कंपनी नहीं है और न ही कोई बिजनेस जिसे ट्रंप चलाते हैं।
-
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Iran Israel War: क्या 9 अप्रैल को खत्म हो जाएगा ईरान-इजरायल युद्ध? ट्रंप के दावे का क्या है मतलब? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
Iran Vs America War: परमाणु ठिकाने, हॉर्मुज की नाकेबंदी और सम्मान की जंग! ईरान क्यों नहीं चाहता युद्ध खत्म हो? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications