Corona पर भड़के ट्रंप ने रोकी WHO की फंडिंग, चीन की तरफदारी से नाराज

Corona पर भड़के ट्रंप ने रोकी WHO की फंडिंग, चीन की तरफदारी से नाराज

नई दिल्ली। अमेरिका में कोरोना वायरस का असर चरम पर है। इस वायरस के कारण अमेरिका में सबसे ज्यादा मौतें हुई है। कोरोना संकट के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की फंडिंग रोक दी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डब्लूएचओ पर चीन की तरफदारी करने का आरोप लगाने के बाद फंडिंग रोकने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने कहा कि WHO ने कोरोना वायरस की गंभीरता को दुनिया से छुपाया। उसने चीन की तरफदारी की और बाद में यह पूरी दुनिया में फैल गया।

Recommended Video

    Coronavirus : Donald Trump का कड़ा फैसला, America ने रोकी WHO की फंडिंग | वनइंडिया हिंदी
     US President Donald Trump announces halting funding of World Health Organization

    मंगलवार को ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा अमेरिका डब्लूएचओ की फंडिंग को रोकने का फैसला कर चुका है। वह अपने प्रशासन को फंडिंग रोकने का आदेश दे रहे हैं। फंड रोकने के साथ-साथ ट्रंप ने कहा कि WHO द्वारा कोरोना से संबंधित जानकारी को छिपाने और गंभीर कुप्रबंधन में विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका की समीक्षा की जा रही है।

    अमेरिका ने WHO पर इस भयानक महामारी को लेकर पारदर्शिता नहीं रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस संस्था को सबसे ज्यादा फंड देने वाला अमेरिका अब इसे रोक रहा है। उन्होंने कहा कि WHO ने कोरोना को रोकने में अपनी ड्यूटी नहीं निभाई। चीन में फैले इस वायरस के संक्रमण, उसकी गंभीरता को संस्था ने जानबूझ कर छुपाया।

    राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया है कि WHO ने इस वायरस के प्रकोप का आकलन नहीं किया। अगर संस्था चाहती तो इस वायरस को उसके मूल स्थान यानी चीन के वुहान शहर में ही रोका जा सकता था। ऐसा करने से काफी कम जानें जातीं, लेकिन WHO ने ऐसा करने के बजाए चीन को बचाने की कोशिश करता रहा। आपको बता दें कि अमेरिका ने पिछले साल विश्व स्वास्थ्य संगठन को 400 मिलियन डॉलर दिए थे।

    वहीं फंडिंग रोके जाने पर विश्व स्वास्थ्य संगटन ने नाराजगी जताई। अमेरिकी की ओर से डब्ल्यूएचओ की फंडिंग पर रोक लगाने संयुक्त राष्ट्र संघ ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह संसाधनों को कम करने का समय नहीं है। वर्तमान परिस्थिति में ऐसे कदम ठीक नहीं हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+