राष्‍ट्रपति ओबामा ने कहा घुसकर मारेंगे आईएसआईएस आतंकियों को

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा जिनका कार्यकाल खत्‍म होने में अब बस कुछ माह का समय बचा है उन्‍होंने एक बार फिर से खतरनाक आतंकी संगठन आईएसआईएसस को खत्‍म करने की कसम खाई है।

barack-obama-isis

राष्‍ट्रपति ओबामा ने आईएसआईएस आतंकियों को फिर से चेतावनी दी है। उन्‍होंने कहा कि आतंकी किसी भी देश में हो अमेरिका उन्‍हें वहीं घुसकर मारेगा।

ओबामा ने गुरुवार को नेशनल सिक्‍योरिटी काउंसिल की एक मीटिंग में शिरकत की। इस मीटिंग में उन्‍होंने सिक्‍योरिटी फोर्सेज को आईएसआईएस के खिलाफ हमले और तेज करने को कहा है।

ओबामा ने साफ कर दिया है कि आतंकी और आईएसआईएस के साजिशकर्ता किसी भी देश में हों, अमेरिका कोई रियायत नहीं बरतेगा।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति ने इस बात पर जोर दिया है कि अमेरिका जहां भी जरूरी होगा वहां किसी भी देश में आईएसआईएल के आतंकी और साजिशकर्ताओं का मुकाबला करना जारी रखेगा।

उन्‍होंने इस बात का भी जिक्र किया कि आईएसआईएस से जुड़े संगठन और बाकी आतंकी संगठन उन क्षेत्रों में पनाहगाह पाने की कोशिश करते हैं जहां शासन कमजोर होता है।

उन्होंने सिक्‍योरिटी टीम को लीबिया और बाकी देशों में आतंकवाद को रोकने के लिए होने वाली कोशिशों को मजबूत करने के निर्देश दिए है, जहां आईएसआईएल अपनी जड़ें जमाने की कोशिशों में लगा है।

व्हाइट हाउस के मुातबिक आईएसआईएस को कमजोर करने और खत्‍म करने के लिए ग्‍लोबल पाटर्नर्स के बीच मदद और सामंजस्‍य की जरूरत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+