नई नौकरी के लिए इंटरव्यू की प्रैक्टिस कर रहे राष्ट्रपति ओबामा
एक टॉक शो के दौरान नजर आया अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का अलग अंदाज। नौकरी के लिए दिया इंटरव्यू।
वाशिंगटन। अमेरिकी के राष्ट्रपति बराक ओबामा जनवरी में व्हाइट हाउस छोड़ देंगे और इसके साथ ही वह अपने पद से भी विमुक्त हो जाएंगे।आपको जानकर हैरानी होगी कि राष्ट्रपति ओबामा अपने लिए नई नौकरी की तलाश में जुटे हैं। वह इसके लिए अपना रेज्यूम भी तैयार कर रहे हैं।

इंटरव्यू की प्रैैक्टिस करते ओबामा
राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अमेरिकी के टॉक शो द लेट शो के दौरान शो के होस्ट स्टीफन कोलबर्ट के साथ अपनी नई जॉब के लिए इंटरव्यू की प्रैक्टिस भी की।
शो में ओबामा से कई तरह के सवाल किए गए और उनसे उनके पंसद के ऑफिस के बारे में भी पूछा गया। ओबामा ने कहा कि आठ वर्षों से वह जो कुछ भी कर रहे थे उसमें और ज्यादा योग्यता की कोई गुजांइश नहीं थी।
बताया अपनी योग्यता के बारे में
स्टीफन ने इस में ओबामा से यह भी पूछा कि उनका जन्म कहा हुआ था। आपको बता दें कि ओबामा के जन्मस्थान को लेकर अस बार चुनावी अभियानों में काफी विवाद हुआ है।
ओबामा से पूछा गया कि वह ऐसे किसी अवॉर्ड या योग्यता के बारे में बताएं जो उन्हें मिले हों। ओबामा ने कहा उन्हें डॉक्टरेट की करीब 30 डिग्रियां मिल चुकी हैं और उन्हें नोबेल का शांति पुरस्कार भी मिला था।
इस पर जब उनसे पूछा गया कि किसलिए तो ओबामा ने कहा ईमानदारी से बताऊं तो मुझे भी नहीं पता कि उन्हें यह अवॉर्ड किसलिए मिला था।












Click it and Unblock the Notifications