Video: व्‍हाइट हाउस में ओबामा ने किया एक 106 वर्ष की महिला का स्‍वागत

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्‍ट्रपति बराक ओबामा अब अगले कुछ माह तक ही व्‍हाइट हाउस के मेहमान हैं। लगता है उन्‍होंने व्‍हाइट हाउस में अपने अंतिम पलों को और यादगार बनाने के लिए अभी से कोशिशें शुरू कर दी हैं।

राष्‍ट्रपति ओबामा ने पिछले दिनों व्‍हाइट हाउस में एक ऐसी महिला का स्‍वागत किया जिसकी उम्र 106 वर्ष है। इस महिला से मिलकर और इसे देखकर न सिर्फ ओबामा बल्कि उनकी पत्‍नी मिशेल ओबामा भी हैरान थे।

-
ओबामा ने किया 106 वर्ष की महिला के साथ डांस

ओबामा ने किया 106 वर्ष की महिला के साथ डांस

-
-

वीडियो व्हाइट हाउस ने इस मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया है। अब तक तीन लाख से ज्‍यादा लोग इसे शेयर कर चुके हैं।

वर्जीनिया मैकलॉरेन बचपन से एक सपना देख रही थीं जिसका हिस्‍सा था अमेरिकी राष्‍ट्रपति का आधिकारिक निवास स्‍थल व्‍हाइट हाउस। राष्‍ट्रपति ओबामा ने मैकलॉरेन को व्हाइट हाउस में आमंत्रित किया।

जैसे ही मैकलॉरेन ओवल हाउस में दाखिल हुईं तो उनके चेहरे की चमक देखने लायक थी। उनसे मिलकर राष्‍ट्रपति ओबामा और मिशेल बहुत खुश हुए।

मैकलॉरेन डांस भी कर रही थीं और मिशेल यह देखकर हैरान थीं कि इस उम्र में वह इतनी ऊर्जावान हैं।

मैकलॉरेन ने ओबामा ने से कहा कि उन्‍हें इस बात का गर्व है कि ओबामा पहले ब्‍लैक व्‍यक्ति हैं जिन्‍हें अमेरिका के शासन की जिम्‍मेदारी हासिल हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+