US Navy Jet Crash: सिर्फ आधे घंटे में अमेरिकन नेवी का हेलीकॉप्टर और फाइटर जेट रहस्यमयी तरीके से क्रैश
US Navy Jet Crash: रविवार को दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में अमेरिकी नौसेना (US Navy) के एक हेलीकॉप्टर और एक फाइटर जेट की अलग-अलग दुर्घटनाए हुईं। ये घटनाएं रेगुलर ऑपरेशन्स के दौरान हुईं। ये हादसे उस समय हुए जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आसियान शिखर सम्मेलन के लिए कुआलालंपुर में क्षेत्र के दौरे पर थे।
पहला हादसा- MH-60R सी हॉक हेलीकॉप्टर
अमेरिकी नौसेना के पेसिफिक सी यूनिट के मुताबिक, पहली दुर्घटना में एक MH-60R सी हॉक हेलीकॉप्टर शामिल था। यह हेलीकॉप्टर एयरक्राफ्ट करियर यूएसएस निमित्ज़ से सामान्य संचालन करते हुए दक्षिण चीन सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बयान में बताया गया कि इसमें सवार तीनों चालक दल के सदस्यों को खोज और बचाव दल ने सुरक्षित बचा लिया।

दूसरा हादसा- सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट
लगभग 30 मिनट बाद, एक बोइंग F/A-18F सुपर हॉर्नेट फाइटर जेट भी इसी एयरक्राफ्ट करियार से रेगुलर ऑपरेशन के दौरान दक्षिण चीन सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अमेरिकी नौसेना ने पुष्टि की कि इसमें सवार दोनों चालक दल के सदस्य सफलतापूर्वक इजेक्ट कर गए और उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया।
US Navy ने क्या बताया?
अमेरिकी नौसेना ने रविवार शाम सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर, जो हेलीकॉप्टर मैरीटाइम स्ट्राइक स्क्वाड्रन (HSM) 73 के "बैटल कैट्स" से जुड़ा था, स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे हादसे का शिकार हो गया। बयान में कहा गया, "खोज और बचाव दल ने तीनों चालक दल के सदस्यों को बचाया।"
30 मिनट बाद दूसरी दुर्घटना
ठीक 3:15 बजे, स्ट्राइक फाइटर स्क्वाड्रन (VFA) 22 के "फाइटिंग रेडकॉक" से जुड़ा एक F/A-18F सुपर हॉर्नेट भी यूएसएस निमित्ज़ से नियमित संचालन के दौरान गिर गया। अमेरिकी नौसेना ने बताया, "इसमें शामिल सभी कर्मी सुरक्षित और स्थिर स्थिति में हैं।" दोनों घटनाओं के कारणों की जांच फिलहाल जारी है।
ट्रंप के एशिया दौरे के दौरान हुईं घटनाएं
ये दुर्घटनाएं उस समय हुईं जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एशियाई राजनयिक यात्रा पर थे, जहां वे व्यापार पर केंद्रित चर्चाओं के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलने वाले थे। हाल के हफ्तों में वाशिंगटन और बीजिंग के बीच संबंध तनावपूर्ण रहे हैं, क्योंकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर नए आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं।
पहले भी हुईं थीं ऐसी दुर्घटनाएं
इन घटनाओं से पहले, इसी साल वसंत में लाल सागर में दो सुपर हॉर्नेट जेट खो गए थे। नौसेना के अनुसार, प्रत्येक F/A-18 फाइटर जेट की कीमत 60 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है।
USS निमित्ज़- सबसे पुराना एयरक्राफ्ट करियर
सीएनएन ने बताया कि यूएसएस निमित्ज़, जो दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्टर करियर से एक है, अमेरिकी नौसेना का सबसे पुराना एयरक्राफ्ट करियर है और अगले साल इसे रिटायर किया जाना है।
साल की शुरुआत में भी हुई थी विमान दुर्घटना
इसी साल की शुरुआत में, मध्य पूर्व में संचालन के दौरान दो अमेरिकी युद्धक विमान भी यूएसएस हैरी एस ट्रूमैन एयरक्राफ्ट करियर पोत से गिर गए थे। इन घटनाओं ने अमेरिकी नौसेना के सुरक्षा प्रोटोकॉल और उपकरण रखरखाव पर सवाल खड़े किए हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications