ईरान अगले दो हफ्ते में बना लेगा परमाणु बम? अमेरिकी विदेश मंत्री के बयान से उड़ी इजराइल की नींद, क्या करेगा?

Iran-US News: शुक्रवार को बाइडेन प्रशासन के दो शीर्ष अधिकारियों ने कहा है, कि ईरान परमाणु बम हासिल करने के बारे में ज्यादा बात कर रहा है और अप्रैल के बाद से उसने परमाणु हथियार बनाने के एक प्रमुख पहलू को विकसित करने में प्रगति हासिल की है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है, कि ईरान ने ये कामयाबी उस दौरान हासिल की है, जब ईरान और इजराइल आपस में उलझ गये थे और दोनों ने एक दूसरे देशों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमला कर दिया था।

Iran-US News

कोलोराडो में एक सुरक्षा मंच पर अलग-अलग बोलते हुए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जेक सुलिवन ने कहा, कि संयुक्त राज्य अमेरिका, ईरान द्वारा अपने परमाणु कार्यक्रम के वास्तविक हथियारीकरण को आगे बढ़ाने के फैसले के किसी भी संकेत पर बारीकी से नजर रख रहा है।

हालांकि, सुलिवन ने कहा, "मैंने ईरान द्वारा इस तरह से आगे बढ़ने का कोई निर्णय नहीं देखा है" जिससे यह संकेत मिले, कि उसने अभी परमाणु बम बनाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा, कि "अगर वे उस रास्ते पर आगे बढ़ना शुरू करते हैं, तो उन्हें संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ एक वास्तविक समस्या मिलेगी।" सुलिवन ने एस्पेन सिक्योरिटी फोरम में संवाददाताओं से कहा, जिसमें अमेरिकी नीति निर्माता, पत्रकार और अन्य लोग शामिल होते हैं।

ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम पर प्रगति फिर से शुरू की, जब ट्रम्प प्रशासन ने 2015 के उस समझौते के साथ अमेरिकी सहयोग समाप्त कर दिया, जिसमें कार्यक्रम की सख्त निगरानी की अनुमति देने के बदले में ईरान को प्रतिबंधों से राहत दी गई थी।

ईरान का कहना है, कि उसका परमाणु कार्यक्रम नागरिक उद्देश्यों के लिए है। वहीं, अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के अन्य लोगों का मानना ​​है कि ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने ईरानी वैज्ञानिकों को परमाणु हथियार विकसित करने के लिए कोई अंतिम मंजूरी देने से लंबे समय तक परहेज किया है।

लेकिन, 14 अप्रैल को इजराइल से उलझने में ईरान के तमाम पारंपरिक हथियार इजराइली आयरन डोम के सामने बुरी तरह से फेल हो गये थे, जिसके बाद पर्यवेक्षकों ने परमाणु हथियार कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में ईरान की बढ़ती दिलचस्पी पर नजर रखनी शुरू कर दी है।

उस समय, इजराइल ने कहा था, कि संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य सहयोगियों ने ईरान द्वारा लॉन्च की गई लगभग 300 मिसाइलों और ड्रोन में से 99% को मार गिराया। ईरान और इजराइल के बीच ये संघर्ष उस वक्त शुरू हुआ था, जब ईरान ने आरोप लगाया था, इजराइली हमले में उसके रिवॉल्यूशनरी गार्ड के दो जनरल मारे गये हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को एक पैनल वार्ता के दौरान कहा, कि "पिछले हफ्तों और महीनों में हमने जो देखा है, वह यह है कि ईरान वास्तव में विखंडनीय सामग्री विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।" आपको बता दें, कि विखंडनीय सामग्री का उपयोग बम के लिए ईंधन बनाने में किया जा सकता है।

ब्लिंकन ने ट्रंप के फैसले पर साधा निशाना

अमेरिकी विदेश मंत्री ने ईरान के साथ परमाणु समझौते से बाहर निकलने के ट्रम्प प्रशासन के फैसले को दोषी ठहराया। ट्रम्प ने 2019 में अमेरिकी भागीदारी समाप्त करते समय इस ईरान-अमेरिका न्यूक्लियर डील को "मूल रूप से खराब" कहा था।

एंटनी ब्लिंकन ने कहा, कि "परमाणु हथियार के लिए विखंडनीय सामग्री का उत्पादन करने की क्षमता हासिल करने में कम से कम एक साल लगने के बजाय, वे शायद ऐसा करने से एक या दो सप्ताह ही दूर हैं।"

उन्होंने कहा, कि "अभी हम जिस स्थिति में हैं, वह अच्छी स्थिति नहीं है।" उन्होंने कहा, "अभी, उन्होंने खुद कोई हथियार नहीं बनाया है, लेकिन ... आप उन सभी चीजों को एक साथ रखते हैं, विखंडनीय सामग्री, एक विस्फोटक उपकरण, और आपके पास एक परमाणु हथियार है।" उन्होंने कहा, कि संयुक्त राज्य अमेरिका "बहुत, बहुत सावधानी से" किसी भी संकेत पर नजर रख रहा है, कि ईरान बम बनाने के पक्ष पर काम कर रहा है। ब्लिंकन ने कहा, कि अमेरिका किसी भी आगे के प्रयास को रोकने के लिए कूटनीतिक पक्ष पर भी काम कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+