अमेरिका ने दुनिया में आतंकवाद के नाम पर पिछले साल 500 नागरिकों को मारा: रिपोर्ट
वॉशिंगटन। दुनिया के कई देशों में कहीं आतंकवाद के नाम से तो कहीं गृह युद्ध में अमेरिका सेना की बड़ी भूमिका दशकों से देखने को मिली है। पेंटागन ने शुक्रवार को एक रिपोर्ट जारी कर कहा है कि अमेरिका ने पिछले साल 2017 में 500 नागरिकों मारा है। इस रिपोर्ट के अनुसार, अफगानिस्तान, ईराक, सीरिया और यमन समेत 6 देशों में जहां नागिरकों को मार गिराया है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पेंटागन की लीबिया और सोमालिया से नागरिकों की मौत की कोई विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं है। इसके अलावा, पेंटागन ने अभी तक संसाधनों की कमी के कारण इराक और सीरिया में 450 नागरिक-हताहतों की रिपोर्ट का आकलन नहीं किया है। जिससे अंतिम आंकड़े अधिक होने की संभावना है ।
यह पहली बार था जब पेंटागन ने अमेरिकी सैन्य अभियानों के कारण नागरिकों की मौत के आंकड़े जारी किए थे।












Click it and Unblock the Notifications