Video: सिरिंज में वीर्य भरकर सनकी शख्स ने महिला को लगाया इंजेक्शन, गुस्साए जज ने दी खौफनाक सजा

अमेरिका में सिरिंज में वीर्य भरकर महिला को चुभोने वाले आरोपी को सख्त सजा सुनाई गई है।

वॉशिंगटन, सितंबर 12: दुनिया में एक से बढ़कर एक सनकी लोग रहते हैं और अमेरिका में एक ऐसा ही सनकी शख्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि कोई ऐसा शख्स भी इस दुनिया में होगा, जो सिरिंज में वीर्य भरकर इंजेक्शन किसी महिला को लगा दे। शायद आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन अमेरिका में बकायदा एक शख्स ने ऐसा सनक भरा काम किया है और फिर उसे जज ने खौफनाक सजा भी सुना दी है।

सनकी शख्स की करतूत

सनकी शख्स की करतूत

अमेरिका के मैरीलैंड के एक शख्स को अपने वीर्य से भरी सीरिंज से एक महिला को चुभोने के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई है। इस शख्स ने एक किराने की दुकान में एक महिला के पीछे वाले हिस्से में वीर्य से भरा इंजेक्शन चुभो दिया था। ये वाकसा फरवरी 2020 की है और महिला पर किया गया सिरिंज अटैक की ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के सनकी शख्स का नाम थॉमस ब्रायन स्टेमन है और उसे फरवरी 2020 में चर्चटन में क्रिस्टोफर के फाइन फूड्स में एक महिला पर सीमेन अटैक करते हुए देखा गया था।

आदतन अपराधी है थॉमस ब्रायन

आदतन अपराधी है थॉमस ब्रायन

आउटलेट की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स पहले भी कई मामलों में अपराधी ठहराया जा चुका है और उसे 1986 से 1996 के बीच 6 अलग अलग वारदातों के लिए गुनहगार ठहराया जा चुका है। और अब फरवरी 2020 में एक महिला को वीर्य भरा इंजेक्शन लगाने के जुर्म में भी इसे सजा सुनाई गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना 18 फरवरी 2020 की है और पीड़ित महिला ने पुलिस को फोन पर वारदात की जानकारी दी थी।

बेहद शातिर है आरोपी

रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी शख्स थॉमस ब्रायन बेहद शातिर है और उसने किराने के दुकान में महिला पर सिरिंज से हमला करने के बाद वहीं खड़ा रहा था और उसने महिला से कहा था कि 'मुझे पता है, यह मधुमक्थी के डंक जैसा लगता है'। सिरिंज लगने के बाद महिला ने पुलिस को जानकारी दी थी और फिर पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। महिला पर सिरिंज से हमले की ये वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। 18 महीने के बाद अब कोर्ट ने आरोपी थॉमस ब्रायन को 10 सालों की कड़ी सजा सुनाई है।

कैसे हुआ खुलासा

कैसे हुआ खुलासा

महिला ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया था कि स्टोर में घुसते ही एक शख्स मुझसे टकराया था और फिर ऐसा लगा कि किसी ने मेरे शरीर में सिगरेट लगा दिया है। मुझे काफी दर्द कर रहा था और घर आने के बाद मैंने देखा कि वहां पर घाव हो गया था। जिसके बाद मैं वापस स्टोर गई और वहां सीसीटीवी फूटेज को देखा और फिर मैंने उस शख्स को देखा और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर पूरे मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी शख्स का नाम थॉमस ब्रायन है। पुलिस ने आरोपी थॉमस ब्रायन की कार की तलाशी ली तो उसमें कई सिरिंज पुलिस को मिले, जिनमें वीर्य भरे हुए थे। पुलिस ने शक जताया था कि हो सकता है आरोपी ने कई और लोगों को निशाना बनाया हो।

जज ने दी सख्स सजा

जज ने दी सख्स सजा

रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस ने आरोपी शख्स को कोर्ट में पेश किया और जब जज को उसकी करतूतों के बारे में बताया गया तो जज काफी गुस्से में आ गये थे। और फिर तमाम सबूतों के आधार पर आरोपी शख्स को 10 सालों की सख्त सजा सुनाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+