US हाउस स्पीकर केविन मैक्कार्थी को पद से हटाया गया, अमेरिकी इतिहास में पहली बार घटी ये घटना, समझें क्यों?

US House Speaker McCarthy News: संयुक्त राज्य अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैक्कार्थी को स्पीकर पद से हटा दिया है। केविन मैक्कार्थी को पद से हटाने के लिए संसद के अंदर मतदान किया गया था, जिसमें स्पीकर के खिलाफ वोट डाले गये, जो उनकी अपनी पार्टी के भीतर अंदरूनी कलह को दर्शाता है।

मंगलवार शाम को 216-210 वोटों से मैक्कार्थी को उनके पद से वोटिंग के बाद हटा दिया गया और अमेरिकी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, कि सदन ने अपने नेता को हटाने के लिए मतदान किया है।

US House Speaker McCarthy removed

अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी स्पीकर को पद से हटाया गया है और केविन मैक्कार्थी, जो डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के नेता था, जिसे जीओपी भी कहा जाता है, उसके अंदर के उथल-पुथल को दर्शाता है। केविन मैक्कार्थी इसी साल जनवरी में अमेरिकी संसद के स्पीकर बने थे, लेकिन उन्हें अपनी ही पार्टी के नेताओं की तरफ से बार बार, कई मौकों पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ता था।

हालांकि, केविन मैक्कार्थी की जगह संसद का नया स्पीकर कौन बनेगा, फिलहाल ये तय नहीं हो पाया है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है, कि रिपब्लिकन पार्टी के लिए नये स्पीकर को चुनना टेढ़ी खीर साबित हो सकता है।ृ

केविन मैक्कार्थी क्यों पद से हटाए गये?

केविन मैक्कार्थी से नाराजगी की वजह अमेरिका को शटडाउन होने से बचाने के लिए लाया गया फंडिग बिल था और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में फंडिग बिल को पास कराने में उन्होंने काफी अहम भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से कम से कम 8 रिपल्बिकन पार्टी के सांसद, उनसे नाराज हो गये थे।

केविन मैक्कार्थी इसी साल 7 जनवरी को हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के स्पीकर बनाए गये थे और वो अमेरिकी इतिहास के पहले ऐसे स्पीकर बन गये हैं, जिनका कार्यकाल इतने कम दिनों का रहा। वो सिर्फ 269 दिनों के लिए ही स्पीकर रहे।

स्पीकर पद से हटाने के लिए मंगलवार शाम को अमेरिकी हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव में मतदान किया गया था, जिसमें रिपब्लिकन पार्टी के आठ सांसदों ने उनके खिलाफ वोट डाला था।

वहीं, बाइडेन प्रशासन के लिए संसद के जरिए दो-दो बार आपातकालीन ऋण सीमा को बढ़ाकर देश को डिफॉल्ट होने से बचाने के बाद भी केविन मैक्कार्थी को डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का साथ नहीं मिला और मतदान के दौरान डेमोक्रेटिक सांसदों ने मैक्कार्थी के खिलाफ वोट डाला।

और केविन मैक्कार्थी के समर्थन में जहां 210 वोट डाले गये, वहीं उनके विरोध में 216 वोट डाले गये।

US House Speaker McCarthy removed

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा है, कि राष्ट्रपति जो बाइडेन को उम्मीद है, कि सदन जल्द ही नए स्पीकर का चयन करेगा। उन्होंने कहा, कि "हमारे देश के सामने आने वाली तत्काल चुनौतियां इंतजार नहीं करेंगी"।

जीन-पियरे ने कहा, कि "अमेरिकी लोग ऐसे नेतृत्व के पात्र हैं, जो उनके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों को सामने और केंद्र में रखता है।"

जीन-पियरे ने कहा, कि "एक बार सदन नये स्पीकर को चुनने की अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ले, फिर (बाइडेन) अमेरिकी लोगों की प्राथमिकताओं को संबोधित करने के लिए उनके साथ और सीनेट के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।"

स्पीकर के बिना, यूएस हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव महत्वपूर्ण खर्च बिलों सहित तमाम विधेयकों को आगे बढ़ाने में असमर्थ है।

वहीं, मैक्कार्थी ने घोषणा की है कि वह दोबारा स्पीकर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+