ट्रंप के महाभियोग पर अमरीकी संसद में बहस, डोनाल्ड बोले- पछताएंगे डेमोक्रेट्स

नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर महाभियोग के मामले में संसद के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेज़ेन्टेटिव में बहस बुधवार को शुरू हो गई। आज ही ट्रंप के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। वहीं ट्रंप ने प्रतिनिधि सभा की स्पीकर नैन्सी पेलोसी पर निशाना साधा और डेमोक्रेट सांसदों पर अभूतपूर्व तथा असंवैधानिक तरीके से शक्तियों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए खुद को 'सत्ता परिवर्तन के अवैध, पक्षपातपूर्ण प्रयासों' का शिकार बताया।

Donald Trump

माना जा रहा है कि, अमरीकी संसद के निचले सदन में डेमोक्रेटिक्स का बहुमत है और इसलीए उम्मीद की जा रही है कि वोटिंग में महाभियोग प्रस्ताव पारित हो जाएगा। निचले सदन से प्रस्ताव पारित हो जाने के बाद ऊपरी सदन सीनेट में मुक़दमा चलेगा। ट्रंप को अगले महीने सीनेट में मुकदमे का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यहां उनकी पार्टी को बहुमत हासिल है। ऐसे में नहीं लगता है कि उन्हें पद से हटाया जा सकेगा।

ट्रंप पर सत्ता के दुरुपयोग और विधि निर्माताओं को जांच करने से रोकने के आरोप लगाए गए हैं। उससे कुछ घंटे पहले ही ट्रंप ने छह पन्नों के अपने संदेश में लिखा कि जब मतदाता अगले साल मतदान करेंगे तब डेमोक्रेटों को अपनी कोशिशों पर पछतावा होगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बुधवार को ट्वीट किया, वे केवल राष्ट्रपति पर प्रभुत्व दिखाना चाहते हैं। उनका उचित जांच का कोई इरादा नहीं है। वे कोई अपराध नहीं खोज सके इसलिए सत्ता और कांग्रेस के दुरुपयोग का अस्पष्ट सा आरोप लगा दिया।

उन्होंने जोर दिया कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और चरमपंथी वाम पक्ष उन पर महाभियोग चलाना चाहता है। ट्रंप ने कहा, किसी और राष्ट्रपति के साथ यह नहीं होना चाहिए।दुआ कीजिए। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि महाभियोग को फिर कभी इतने हल्के में नहीं लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+