नरेंद्र मोदी-ओबामा की 'डेट' नहीं फिक्स कर पा रहा अमेरिका

उन्होंने कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और विदेश मंत्री जॉन केरी दोनों ने ही कहा है कि हम प्रधानमंत्री के वॉशिंगटन में स्वागत को लेकर आशान्वित हैं पर अब तक कोई तारीख तय नहीं है। मुझे पता है कि तारीखों के बारे में यहां कई तरह की खबरें हैं लेकिन अब तक तारीख तय नहीं की गई है।'
इस सप्ताह के शुरू में नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर के आखिर में मुलाकात के लिए ओबामा का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
इस सप्ताह के शुरू में नई दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने सितंबर के आखिर में मुलाकात के लिए ओबामा का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है और तारीखों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
लोकसभा चुनाव के परिणाम कीघोषणा के बाद ओबामा ने जब बधाई देने के लिए मोदी को फोन किया था तब उन्होंने उन्हें यह आमंत्रण दिया था।
नई दिल्ली में, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव में जीत के बाद मोदी को बधाई देने वाले शुरुआती विदेशी नेताओं में ओबामा शामिल थे और उन्होंने (ओबामा ने) उन्हें (मोदी को) यह आमंत्रण दिया था।
प्रवक्ता ने बताया कि हमें (अमेरिका की ओर से) दौरे के लिए एक विशेष तारीख मिली है। अब हम एक सम्मेलन स्तरीय बैठक के लिए वॉशिंगटन में प्रधानमंत्री के दौरे की खातिर परस्पर सुविधाजनक तारीख तय करने के उद्देश्य से अमेरिका के साथ संपर्क बनाए हुए हैं।
बहरहाल, उन्होंने तारीखों के बारे में नहीं बताया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि यह (तारीख) सितंबर माह में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के समय के आसपास होंगी।












Click it and Unblock the Notifications