बाइडेन-जिनपिंग की बैठक से पहले और बढ़ी टेंशन, ताइवान को लेकर भिड़े अमेरिका और चीन
जो बाइडेन और शी जिनपिंग की बैठक से पहले एंटनी ब्लिंकन ने चीन के विदेश मंत्री से बात की है और ताइवान को लेकर चिंता जताई है।
वॉशिंगटन, नवंबर 14: यूएस राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की बैठक से पहले अमेरिका और चीन के बीच का विवाद और ज्यादा बढ़ गया है। ताइवान पर चीन की धमकी के बाद अमेरिका ने भी सख्त तेवर दिखाए हैं, जिसके बाद संभावना इसी बात को लेकर जताई जा रही है कि, शी जिनपिंग और जो बाइडेन की बैठक भी तनावपूर्ण रहेंगे।

ताइवान पर अमेरिका बनाम चीन
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ताइवान को लेकर चीन की विदेश मंत्री वांग यी के बयान पर चिंता जताई है, साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच आगामी वार्ता से पहले वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के उपायों का आह्वान किया है। बैठक से पहले व्हाइट हाउस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि, ''अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने 12 नवंबर को पीआरसी स्टेट काउंसलर और विदेश मंत्री वांग यी के साथ बात की है। जिसमें एंटनी ब्लिंकन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ राष्ट्रपति बाइडेन की आगामी वर्चुअल बैठक की तैयारियों पर चर्चा की''। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि, "संयुक्त राज्य अमेरिका और पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चायना के बीच प्रतिस्पर्धा का प्रबंधन करने के लिए उन क्षेत्रों में एक साथ काम करना है, जहां आपसी हितों का टकराव हो रहा है।"

ताइवान पर क्या बोला अमेरिका?
अमेरिका और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बातचीत में अमेरिका ने चीन से ताइवान के मुद्दे को शांतिपूर्वक बातचीत के जरिए हल करने का आग्रह किया है। प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि, ''एंटनी ब्लिंकन ने ताइवान जलडमरूमध्य में शांति और स्थिरता में लंबे समय से अमेरिकी हित पर जोर दिया और ताइवान के खिलाफ पीआरसी के निरंतर सैन्य, राजनयिक और आर्थिक दबाव के बारे में चिंता व्यक्त की है"। उन्होंने कहा कि, ''एंटनी ब्लिंकन ने अपने चीनी समकक्ष के साथ मुद्रास्फीति और आपूर्ति श्रृंखला व्यवधानों के आलोक में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद की वसूली पर भी चर्चा की।

15 नवंबर को होगी बैठक
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि, ब्लिंकन ने "वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने के महत्व पर जोर दिया है''। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का 15 नवंबर को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वर्चुअल मुलाकात करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जेन साकी ने एक बयान में कहा गया, "सोमवार 15 नवंबर की शाम को वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडेन और चीन जनवादी गणराज्य (पीआरसी) के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वर्चुअल मुलाकात करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications