अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री मैडेलिन एल्ब्राइट का निधन
वॉशिंगटन, 24 मार्च। अमेरिका की पहली महिला सेक्रेटरी ऑफ स्टेट मैडेलिन एल्ब्राइट का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। मैडेलिन कैंसर की बीमारी से लड़ रही थीं। बता दें कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें 1996 में नियुक्त किया था। क्लिंटन की सरकार में मैडेलिन ने 4 साल तक विदेश मंत्री का जिम्मा संभाला था। इससे पहले वह यूएन राजदूत भी रह चुकी थीं। अमेरिकी सरकार में सबसे शीर्ष पद पर भी बतौर महिला मैडेलिन अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। उनका जन्म प्रॉग में हुआ था। मैडेलिन के निधन की खबर उनके परिवार ने ट्विटर के जरिए दी। ट्वीट में लिखा गया जब मैडेलिन का निधन हुआ तो उनके साथ उनका परिवार और करीबी मित्र थे। हमने आज अपनी बेहतरीन मां, दादी, बहन, आंटी,दोस्त को कैंसर की वजह से खो दिया।

बता दें कि 2012 में राष्ट्रपति बराक ओबामा ने मैडेलिन को मेड ऑफ फ्रीडम से नवाजा था, जोकि अमेरिका सबसे बड़ा सिविलियन अवॉर्ड है। ओबामा ने उस वक्त कहा था कि मैडेलिन का जीवन सभी अमेरिकी लोगों के प्रेरणा है। मैडेलिन ने अपनी मुखरता के लिए जानी जाती थीं, उन्होंने खुलकर जॉर्ज डब्ल्यू बुश की आलोचना की थी।












Click it and Unblock the Notifications